{"_id":"59e507b44f1c1b69678b6048","slug":"41508181940-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह कैसी जागरुकता, घरों को चकमाने कर रहे शहर गंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यह कैसी जागरुकता, घरों को चकमाने कर रहे शहर गंदा
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में करके सफाई, गंदगी शहर में फैलाई
ललितपुर। 02 अक्तूबर 2014 से शुरू किया गया स्वच्छ भारत मिशन बीते तीन वर्षों में हमारे शहर की जनता को कितना जागरूक कर पाया है, इसका पता वर्तमान में शहर की मुख्य सड़के व गलियों में फैली गंदगी बता रही हैं। दीपावली त्योहार के मद्देनजर सभी लोग अपने घरों को साफ-सुथरा व आकर्षित बनाने में जुटे हुए हैं, लेकिन सफाई के दौरान घरों से निकलने वाले कूड़ा-कचरा को जगरूकता के अभाव में गलियों की सड़कों में फेंककर शहर को गंदा कर रहे हैं। नगर पालिका व जागरूकता संस्थाओं द्वारा भी हाल में कोई जागरूकता अभियान नहीं चालाया जा रहा है।
शहर की सड़कों पर फैली गदंगी साफ करने और कचरा का उठाकर जनता को एक स्वच्छ माहौल प्रदान करने की जिम्मेदारी नगर पालिका की है। इसके बाद शहरवासियों की जिम्मेदारी है कि इस स्वच्छ माहौल को बनाए रखने का प्रयास करें। इसके लिए सबसे जरूरी है सफाई व स्वच्छता के प्रति लोगों का जागरूक होना। तीन वर्ष शुरू किए गए स्वच्छ भारत मिशन में भी सबसे अधिक जोर लोगों को जागरूक कर इस मिशन में शामिल करने पर दिया गया है, क्योंकि बिना जन जागरूकता के यह मिशन मात्र सपना है। गंदगी का आलम केवल मलिन बस्तियों व पिछड़े इलाकों में ही नहीं है बल्कि शहर के रिहायसी इलाकों में भी है। चाहे सिविल लाइन क्षेत्र हो या फिर नझाई बाजार, छत्रशालपुरा, तालाबपुरा, नई बस्ती, गांधीनगर, आजादपुरा, कटरा बाजार आदि मुहल्ले सभी जगहों पर दोपहर होते ही सड़कों पर गंदगी दिखाने लगती है।
-----------
नपा की नहीं है तैयारी
दीपावली के त्योहार के मद्दनेजर बीते वर्ष नगर पालिका ने शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए दिन में भी कर्मचारियों को दुरुस्त करने की नीति बनाई थी, जो इस बार देखने को नहीं मिल रही है। यह तो सभी जानते हैं कि लोग घरों की सफाई सुबह से शुरू होती है जो शाम तक चलती है। दोपहर के बाद ही घरों से निकलने वाले कचरे को बाहर निकाला जाता है। वर्तमान समय को देखते हुए नगर पालिका को शाम की दूसरी पाली में सफाई व्यवस्था पर अधिक जोर देना चाहिए, ताकि मुहल्लों में जमा कचरे का उठान हो सके। दूसरी ओर शहर के मुख्य बाजार को साफ-सुथरा बनाए रखने मके लिए नगर पालिका द्वारा पूरा प्रयास किया जा रहा है। त्योहार के मद्देनजर विगत कुछ दिनों से मुख्य बाजार में देर शाम के बाद सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जो अच्छी पहल है।
विज्ञापन
-----------
अमर उजाला की अपील
अमर उजाला की जनपद वासियों से अपील है कि वह अपने घरों के साथ-साथ अपने आसपास को क्षेत्र को स्वच्छ रखकर स्वच्छता की दीपावली मनाएं। घरों की साफ सफाई के दौरान निकलने वाले कचरे को नपा की कचरा उठाने वाली गाड़ी में या फिर मुहल्लों में रखे डस्टबिन के भीतर ही डालें। यदि नजदीक में कहीं डस्टबिन उपलब्ध नहीं है, तो कचरे को एकत्रित करके उसे अच्छी तरह से बांधकर पैक करके घर के बाहर चबूतरे पर रख दें, ताकि नपा कर्मचारी उस कचरे को उठाकर ले जाएं। इसके साथ ही लोग अपने पड़ोसियों को भी मुहल्ले में गंदगी फैलाने से रोकें उन्हें जागरूक करें। धर्म के साथ कर्तव्य को निभाने का प्रयास किया जाए।