{"_id":"5ee913ee8ebc3e4340522a51","slug":"41-crors-paymnet-uncleared-of-farmers-lalitpur-news-jhs1692501145","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकतालीस करोड़ रुपये का भुगतान किसानों का अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इकतालीस करोड़ रुपये का भुगतान किसानों का अटका
विज्ञापन
money
- फोटो : money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले में किसानों के भुगतान की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में वे किसान स्वयं को छला सा महसूस कर रहे हैं, जिन्हें भुगतान के लिए महीने भर का इंतजार करना पड़ रहा है। जिले में गेहूं खरीद के बाद 41 करोड़ रुपये का भुगतान अटका पड़ा है। उधर, खरीदे गए गेहूं का सुरक्षित भंडारण गोदामों में नहीं हो पा रहा है।
जिले में 73.24 प्रतिशत गेहूं की खरीद हो गई है, लेकिन संबंधित विभाग भुगतान के मामले में निरंतर पिछड़ रहे हैं। वर्तमान में किसानों का 4134.131 लाख रुपये बकाया चल रहा है। इसमें मल्टीस्टेट एवं एफपीओ का भुगतान होना अवशेष है। विभागीय आंकड़ों पर नजर डालें तो 67749.75 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। इसमें 47747.99 मीट्रिक का उठान किया जा चुका है। वर्तमान में 20001.76 मीट्रिक टन गेहूं का उठान होना शेष है।
विभागों द्वारा किसानों को 8907.696 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। गेहूूं का उठान नहीं होने से कई केंद्रों पर गेहूं की खरीद बाधित है। विभिन्न संगठन गेहूं खरीद में तेजी लाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभागीय अफसर उठान के मामले में खुद को लाचार पा रहे हैं।
विज्ञापन
----
राज्य भंडारण निगम श्रमिकों की संख्या बढ़ा दे तो गेहूं के उठान में तेजी आ सकती है। कई बार इस संबंध में डिपो कर्मियों को अवगत भी कराया जा चुका है।
- रमेश कुमार गुप्ता
सहायक निबंधक, सहकारिता