{"_id":"5ec2c84d8ebc3e90b33b03e3","slug":"40-sample-send-for-corona-examination-lalitpur-news-jhs1670305182","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 बाहर से आए लोगों के जांच को भेजे सेंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 बाहर से आए लोगों के जांच को भेजे सेंपल
विज्ञापन
ललितपुर। वैश्विक बीमारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को 40 सैंपल जांच को भेजे गए हैं। वहीं पिछले दिनों भेजे गए सैंपलों में 37 की रिपोर्ट नहीं आई है। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकन के लिए स्वास्थ्य महकमा अलर्ट बना हुआ है। बाहर से आए लोगों की सूचना मिलते ही टीम द्वारा स्क्रीनिंग की जा रही है। इस दौरान लक्षण मिलने पर सैंपल लेकर जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज भेजे जा रहे हैं। सोमवार को तालबेहट क्षेत्र में बाहर से आए 20 लोगों व जखौरा में आए 20 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा है। सभी को क्वारंटीन किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अभी बीते दिनों की 37 रिपोर्ट नहीं आई हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाहर से आए लोगों की स्क्रीनिंग कर लक्षण पाए जाने पर सैंपल लिए जा रहे हैं। सोमवार को 40 लोगों के सैंपल भेेजे गए हैं, जांच आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी