फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   38 cases found

38 व्यक्ति मिले कोरोना संक्रमित संख्या बढ़कर पहुंची 2308

Thu, 24 Sep 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
38 cases found
coronavirus-case - फोटो : coronavirus-case
ललितपुर। कोरोना संक्रमण काल में सितंबर माह सबसे घातक साबित हुआ है। इस दौरान 23 दिनों में 17 लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमण भी दो गुना बढ़ गया है। इसके बाद भी लोग बेपरवाह हैं तथा जिम्मेदार भी लगातार अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना संक्रमण को नियंत्रण करने के लिए भले ही तमाम प्रयास किए गए हों, लेकिन संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ा दिया। जहां शुरुआत में 10 सैंपल लिए जा रहे थे, वहीं, अब बढ़कर दो हजार तक पहुंच गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में डोर टू डोर सर्वे कर अभियान भी चलाया जा रहा है। बावजूद इसके तमाम तैयारियां धरी की धरी रह गई हैं। मई माह में केवल तीन संक्रमित और एक व्यक्ति की मौत हुई थी। वहीं, जून माह में चार संक्रमित और दो व्यक्तियों की मौत हुई। जुलाई माह में 339 व्यक्ति संक्रमित हुए और एक व्यक्ति की मौत हुई। इसके साथ ही अगस्त माह में 988 व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुए और 16 व्यक्तियों की मौत हुई। लेकिन सितंबर माह की शुरुआत से ही कोरोना का प्रकोप अधिक हो गया और महज 23 दिन में 974 व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और 17 व्यक्तियों की मौत भी हो चुकी है। इससे सितंबर माह में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। इसके बाद भी लोग शहर के बाजारों में सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं और ना ही मुंह पर मास्क नहीं लगा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह का कहना है कि कोरोना संक्रमण को नियंत्रण करने के लिए टीमों द्वारा लगातार सैंपलिंग की जा रही है और चिंह्नित कर मरीजों को क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन

----------
38 कोरोना संक्रमित मिले, संख्या बढ़कर पहुंची 2308
ललितपुर। जनपद में कोरोना संक्रमण को नियंत्रण करने के प्रयास असफल साबित हो रहे हैं। यहां पर लगातार नए संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। बुधवार को 38 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2308 पहुंच गई है। इनमें 37 संक्रमित की मौत हो चुकी है और 1902 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

शहर के मोहल्ला सरदारपुरा निवासी सात, आजादपुरा निवासी चार, करीमनगर, पनारीबाग, नझाई बाजार, तालाबपुरा निवासी दो-दो व्यक्ति नईबस्ती और सिविल लाइन में एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में तहसील तालबेहट अंतर्गत कस्बा के मोहल्ला सराफयाना निवासी आठ, गोकुलधाम निवासी दो और कस्बा निवासी एक अन्य व्यक्ति समेत 11 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही पाली अंतर्गत कस्बा निवासी एक व ब्लाक बिरधा अंतर्गत ग्राम बम्होरी वंशा निवासी दो तहसील मड़ावरा के ग्राम दलपतपुर में एक व्यक्ति व झांसी के शिवाजी नगर निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed