फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   36 new roadways buses will soon run in the district, traffic system will be strengthened

Lalitpur News: जनपद में जल्द ही दौड़ेंगी रोडवेज की 36 नई बसें, यातायात व्यवस्था होगी सुदृढ़

Sat, 13 Jan 2024 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
36 new roadways buses will soon run in the district, traffic system will be strengthened
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने रोडवेज डिपो को संचालित करने की तैयारियां शुरु कर दी हैं। जल्द ही रोडवेज की 36 नई बसों का संचालन शुरु होगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने जिले के विभिन्न मार्गों पर रोडवेज बसों के संचालन के लिए 36 परमिट की मांग की है। इसके लिए क्षेत्रीय प्रबंधक ने मुख्यालय को परमिट के लिए पत्राचार किया है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही परमिट जारी हो जाएंगे। जनपद में ग्राम रोड़ा में निर्माणाधीन रोडवेज डिपो का कार्य पूर्ण हो गया है। इसकी सुपुर्दगी की तैयारियां चल रही हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम झांसी रोडवेज डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक ने भी विभागीय तैयारियां शुरु कर दी हैं। रोडवेज डिपो को चालू करने के लिए बसों के संचालन की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए जिले के विभिन्न मार्गों पर रुटों का निरीक्षण कार्य पूर्ण हो गया है। इन रूट पर बसों का संचालन करने के लिए विभाग को परमिट की आवश्यकता है।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि डिपो चालू होते ही बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न रुटों पर बसों को चलाया जाएगा। इसके लिए 36 परमिट लेने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने 36 परमिट की मांग के लिए मुख्यालय को पत्र भेजा है। मुख्यालय द्वारा परमिट की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही परमिट मिल जाएंगे। परमिट मिलते ही विभिन्न रुटों पर रोडवेज की नई बसें दौंड़ेंगी। इससे विभिन्न क्षेत्रों में बदहाल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। सुविधा के साथ मुख्यालय से अपने घरों तक लोग पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

---
रोडवेज बसों के संचालन के लिए 36 परमिट की आवश्यकता है। इसके लिए मुख्यालय को पत्र भेजा गया है। परमिट की प्रक्रिया चल रही है। परमिट मिलने पर जल्द ही बसों का संचालन शुरु कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, रोडवेज डिपो झांसी
---
तो जनपद में हो जाएंगी 50 से अधिक रोडवेज बसें
जनपद में पहले से ही चार रोडवेज बसों के परमिट विभाग के पास हैं। इसके अलावा वर्ष 2015 में लोहिया ग्रामीण बस सेवा की 20 बसों को परमिट जारी किए गए थे, जो विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही से नवीनीकरण नहीं हो सके थे। ऐसे में बसों का संचालन बंद हो गया। इसके बाद क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने परमिट बहाल करने की पहल की है। हालांकि इसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मामले में परमिट बहाल हुए तो 20 लोहिया ग्रामीण बसों का संचालन भी शुरु हो जाएगा। इसके अलावा विभाग द्वारा मांगे गए 36 परमिट मिलते हैं तो संचालित बसों की संख्या 50 से अधिक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed