{"_id":"5eb5a1af8ebc3e90663164b6","slug":"35-people-send-corona-sample-out-of-distric-came-lalitpur-news-jhs166304410","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से आए 35 लोगों के जांच के लिए भेजे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से आए 35 लोगों के जांच के लिए भेजे सैंपल
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद को नोवल कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए स्वास्थ्य महकमा अलर्ट बना हुआ है। बाहर से आने वाले लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं। शुक्रवार को 35 व्यक्तियों के सैंपल लेकर जांच को मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए हैं। सभी को क्वारंटीन किया गया है। छह मई को पांच लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे, इसमें से पांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
जिले के चारों ओर समीपवर्ती जनपदों में कोरोना पॉजिटव मरीज पाए गए हैं। इससे सभी जिले ओरेंज जोन की श्रेणी में रखे गए हैं। जिला प्रशासन कोरोना संक्रमण को थामने के लिए सख्त बना हुआ है। सीमा पर सख्त पहरा है। बाहर से आने वाले लोगों की सूचना मिलने पर कुंडली खंगाल रहा हैै। लक्षणों की खोज के लिए थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। इस दौरान लक्षण पाए जाने पर सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने 35 व्यक्तियों के सैंपल लेकर जांच को मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे हैं, जिन्हें रिपोर्ट के आने तक क्वारंटीन किया गया है। वहीं, छह मई को भेजे गए पांच सैंपल में से चार की रिर्पोट आ चुकी है। शेष एक की रिपोर्ट आना बाकी है।
बाहर से आने वालों की सूचना मिलने पर लगातार सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं। शुक्रवार को 35 लोगों के सैंपल भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी