फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   34 passengers traveled in Vande Bharat from Lalitpur on the first day

Lalitpur News: वंदे भारत में ललितपुर से पहले दिन 34 यात्रियों ने किया सफर

Sat, 16 Mar 2024 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
34 passengers traveled in Vande Bharat from Lalitpur on the first day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। वंदे भारत में पहले दिन ललितपुर से 34 यात्रियों ने सफर किया। खजुराहो की ओर चार और दिल्ली की ओर 30 लोगों ने यात्रा की। दिल्ली की ओर से करीब 15 सवारी जनपद में इस ट्रेन से आई। वहीं, खजुराहो से दिल्ली की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या 417 रही। एक सवारी ने टीकमगढ़ से ललितपुर तक पहले दिन इस ट्रेन में यात्रा की।
ललितपुर स्टेशन से वंदे भारत का संचालन पहली बार हो रहा है। यह ट्रेन शुक्रवार को हजरत निजामुद्दीन से सवारियों को लेकर ललितपुर स्टेशन पहुंची। 12 मार्च को प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर इसे खजुराहो से रवाना किया था। उस दिन सिर्फ ट्रायल हुआ था, बच्चों व प्रमुख लोगों को मुफ्त सैर कराई गई थी। शुक्रवार से इसका विधिवत संचालन प्रारंभ हुआ। पहले दिन दिल्ली से ललितपुर की ओर 13 सवारियों ने यात्रा की।
विज्ञापन

ललितपुर स्टेशन से खजुराहो की ओर यात्रा करने वाली चार सवारियां रहीं, तो दिल्ली की ओर शाम के समय 30 टिकटों की बिक्री हुई। पहले दिन कम टिकटों की बिक्री हुई। अनुमान है कि आने वाले दिनों में अधिक टिकटों की बिक्री होगी। पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि पहले दिन ही अस्सी प्रतिशत से अधिक सीटें भर गईं। इससे पूर्व किसी भी नई ट्रेन को पहले दिन इतना अच्छा रिस्पांस नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed