फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Suspicion that murder accused are hiding in Madhya Pradesh; police teams have set up camp.

Lalitpur News: हत्यारोपियों के मध्य प्रदेश में छिपे हाेने की आशंका, पुलिस टीमों ने डाला डेरा

Thu, 01 Oct 2026 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Suspicion that murder accused are hiding in Madhya Pradesh; police teams have set up camp.
ललितपुर। शहर के मोहल्ला चौकाबाग में 28 सितंबर की देर रात शराब दुकान के सामने युवक की चाकू से हमला करके हत्या के मामले में फरार चल रहे हत्यारोपियों की तलाश पुलिस मध्य प्रदेश में डेरा डाले हुए है। हत्यारोपियों के समीपवर्ती मध्य प्रदेश में छिपे होने की आशंका है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर के ग्राम मसौराकलां हाल निवासी शहर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी बी फार्मा के 25 वर्षीय छात्र भूपेंद्र उर्फ छोटू की 28 सितंबर की रात को चौकाबाग मोहल्ले में स्थित शराब दुकान के बाहर चाकू से हमला करके हत्या कर दी गई थी। घटना के समय शराब दुकान के बाहर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए थे। हत्या की वारदात शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। हालांकि पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया था और उससे पूछताछ जारी है। मृतक के पिता लक्ष्मीप्रसाद की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने करन कुशवाहा, अजय कुशवाहा, रूपेश साहू, पुण्य प्रताप और अन्य साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। एसपी संजीव कुमार बाजपेई ने सीओ सदर के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमें गठित की थी। पुलिस टीमों ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही उनके संपर्क में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी घटना के बाद जिले से बाहर समीपवर्ती मध्य प्रदेश में भाग गए है। इस पर पुलिस टीम मध्य प्रदेश क्षेत्र में आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। अनुमान है कि जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में सभी हत्यारोपी आ जाएंगे। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई है। जल्द ही पुलिस हत्यारोपियों को पकड़कर इस घटना का खुलासा कर देगी।
विज्ञापन

--------------
हत्या का कारण जानने में पुलिस जुटी
युवक की हत्या का पहला कारण रुपयों के लेन-देन को बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस हत्या के अन्य कारणों की भी गहनता से जांच कर रही है। इसके लिए पुलिस की टीमें तकनीकी साक्ष्य के साथ साथ मैनुअल तरीके से भी जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
एसपी से मिले मृतक के पिता, जल्द गिरफ्तारी की मांग
बुधवार को मृतक के पिता लक्ष्मीप्रसाद ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इस घटना में शामिल अन्य लोगों को नाम रिपोर्ट में शामिल कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। एसपी ने मृतक के पिता को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने का भरोसा दिया।

----------
सीसीटीवी फुटेज बनी पुलिस की अहम कड़ी
हत्या की वारदात शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई। पुलिस ने उक्त फुटेज को सुरक्षित किया। पुलिस के लिए सीसीटीवी के यह फुटेज अहम साक्ष्य माने जा रहे है। फुटेज में वारदात के दौरान मौजूद हमलावरों के साथ उनकी गतिविधियां कैद हुई हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका भी जांच रही है।
--------------
सुलगते सवालों के जवाब खोजने होंगे पुलिस को
- युवक की हत्या किन कारणों के चलते की गई।
- रुपयों के लेन-देन के अलावा हत्या का और कोई भी कारण तो नहीं था।
- हत्या प्लानिंग के साथ की गई या कहासुनी के दौरान मामला बिगड़ जाने के बाद हुई।
- परिजनों के मुताबिक युवक गांव में था, उसे फोन करके बुलाया था, उसको बुलाने वाला कौन था।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed