{"_id":"6abd6271e3971026b6056ff4","slug":"a-separate-feeder-will-be-constructed-at-ronda-for-the-chandera-industrial-center-a-proposal-worth-250-crore-has-been-prepared-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-164161-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: चंदेरा औद्योगिक केंद्र के लिए रोंड़ा में बनेगा अलग फीडर, 2.50 करोड़ का बनाया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: चंदेरा औद्योगिक केंद्र के लिए रोंड़ा में बनेगा अलग फीडर, 2.50 करोड़ का बनाया प्रस्ताव
विज्ञापन
ललितपुर। चंदेरा औद्योगिक केंद्र में उद्योगों के लिए बिजली की निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए बिजली विभाग ने रोंड़ा में अलग विद्युत फीडर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। अभी यहां 103 उद्योग केंद्रों पर बिजली कनेक्शन हैं और आए दिन किसी-न-किसी फीडर में फाल्ट होने पर चंदेरा फीडर भी बंद हो जाता है। ऐसे में उद्यमियों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
हाईवे के पास स्थित चंदेरा औद्योगिक आस्थान में 103 उद्यमियों के द्वारा औद्योगिक कनेक्शन कराए गए हैं और इन सभी उद्योगों के लिए गल्ला मंडी सब स्टेशन में स्थापित चंदेरा फीडर के माध्यम से बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराई जाती है। इस चंदेरा फीडर की इनकमिंग मशीन के साथ अन्य फीडर भी जुड़े हुए हैं। ऐसे में कहीं भी फाल्ट आता है, तो इनकमिंग मशीन से बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ती है। जब रोंड़ा ट्रांसमिशन से आने वाली 33 केवी लाइन में फाल्ट आता है, तब पूरी 33 केवी लाइन का शटडाउन लेकर काम करना पड़ता है। ऐसे में चंदेरा फीडर की बिजली आपूर्ति भी घंटों बाधित रहती है। ऐसे में उद्यमी कई वर्षों से औद्योगिक चंदेरा के लिए अलग फीडर बनाने की मांग कर रहे थे और यह मांग हर माह उद्यमी उद्योग बंधु की बैठक में भी लगातार उठाते रहे हैं, लेकिन अब बिजली विभाग ने इस समस्या का समाधान निकाला है और बिजली विभाग ने इसके लिए रोंड़ा स्थित 132 केवी पारेषण उपकेंद्र में नया व अलग चंदेरा औद्योगिक फीडर के निर्माण के लिए ढाई करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसमें चंदेरा फीडर के लिए अलग वीसीबी मशीन स्थापित करने के साथ ही अलग से उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर भी रखवाया जाएगा और रोंड़ा पारेषण केंद्र से चंदेरा तक अलग फीडर बनाया जाएगा। इस सेपरेट फीडर के बनाए जाने से जहां बार-बार बिजली जाने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी, वहीं गल्ला मंडी में स्थापित इनकमिंग मशीन से जुड़े अन्य फीडरों पर लोड कम हो जाएगा।
00000000
चंदेरा औद्योगिक आस्थान के लिए नए अलग से सेपरेट फीडर बनाने का प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
-संजय सागर, प्रभारी अधिशासी अभियंता।