{"_id":"1674936a4cd9190d9008602105b21671","slug":"32-hour-power-to-villages-was-stalled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 घंटे तक ठप रही गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 घंटे तक ठप रही गांवों की बिजली
ललितपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत विभाग द्वारा होने वाली अघोषित बिजली कटौती के कारण लोग परेशान हैं। शनिवार की सुबह सौजना सब स्टेशन तक जाने वाली हाइटेंशन लाइन में फाल्ट आने के चलते कई गांवों की आपूर्ति 32 घंटे तक ठप रही, जिससे ग्रामीणों का दो दिनों तक बुरा हाल रहा।
सौजना सब स्टेशन में स्थापित ग्राम गुढ़ा, कुसमाड़ व सौजना फीडर के माध्यम से तीन दर्जन से अधिक गांवों को बिजली आपूर्ति प्रदान की जाती है। इन फीडरों के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण इलाकों में आए दिन हाइटेंशन लाइनों में फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति ठप बनी रहती है और यदि यहां स्थापित ऑयल सर्किट ब्रेकर मशीनों में खराबी आ जाए तो कई दिनों तक बिजली ठप बनी रहती है। शनिवार की सुबह करीब सात बजे ग्राम बम्हौरी बहादुर के पास सौजना सब स्टेशन के लिए जाने वाली 33 केवी हाइटेंशन लाइन के करीब एक दर्जन इंसुलेटर बर्स्ट हो गए, जिसके चलते सब स्टेशन की आपूर्ति पूर्ण रूप से ठप हो गई। जानकारी मिलने पर विद्युत अधिकारियों के निर्देश पर कर्मियों द्वारा दूसरे दिन शाम तीन बजे सभी इंसुलेटर बदलकर फाल्ट ठीक किया जा सका, तब कहीं जाकर ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति मुहैया हो सकी।
वहीं, सौजना फीडर में महीनों पूर्व गुढ़ा फीडर की ओसीबी मशीन खराब होने के बाद अब तक नहीं बदली जा सकी है। इस कारण गुढ़ा फीडर के गांवों को सौजना फीडर से जोड़कर आपूर्ति करनी पड़ रही है, जिसके चलते सौजना फीडर पर आए दिन ओवरलोड की स्थिति उत्पन्न हो जाने से बिजली आपूर्ति ठप बनी रहती है।