{"_id":"5cd87190bdec22071771559f","slug":"31557688720-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुगपुरा में बढ़ता जा रहा पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुगपुरा में बढ़ता जा रहा पेयजल संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुगपुरा में बढ़ता जा रहा पेयजल संकट
ललितपुर। नगर पालिका के वार्ड नंबर आठ मोहल्ला जुगपुरा में पेयजल की स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। यहां पर दिनोंदिन खराब हैंडपंप की संख्या में इजाफा हो रहा है। हालत यह है कि 20 दिन पहले 12 हैंडपंप खराब थे, जो बढ़कर अब 20 से अधिक हो गए हैं। इससे मोहल्लेवासियों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
नगर पालिका के वार्डों में पेयजल का संकट दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। मोहल्ला में जुगपुरा में पेयजल के लिए हैंडपंप ही एकमात्र सहारा है। लेकिन, गर्मी का सीजन शुरू होते ही यहां पर पेयजल संकट भी शुरू हो गया है। वार्ड में पेयजल की सुविधा के लिए 80 से अधिक हैंडपंप लगाए हैं। लेकिन, इनमें से लगभग 30 प्रतिशत हैंडपंप खराब पड़े हैं। इसके अलावा कुछ हैंडपंपों से कम पानी आ रहा है तो कुछ हैंडपंप मरम्मत न होने से काफी देर तक चलाने के बाद पानी दे रहे हैं। कई हैंडपंपों के पाइप में लीकेज हैं, जिससे चलाने के बाद भी पानी नहीं दे रहे हैं। यहां 20 से अधिक हैंडपंप पूरी तरह से खराब पड़े हैं। जिसके कारण मोहल्ला के निवासियों को पेयजल के संकट से जूझना पड़ रहा है। साथ ही जो हैंडपंप पानी दे रहे हैं, उन पर पानी भरने वालों की लंबी कतारें लग रहीं हैं। ऐसे में एक बार पानी भरने के लिए लोगों को दस मिनट से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे पानी भरने में लोगों का समय अधिक खराब हो रहा है। इसके बावजूद खराब हैंडपंप की मरम्मत नहीं की जा रही है।
यहां हैं हैंडपंप खराब
- जागेश्वरी मंदिर में लगे अंदर व बाहर के दोनों हैंडपंप, रविदास मंदिर के सामने वाली गली में, सखी रजक व जशरथ अहिरवार के घर के पास, कालीचरण कुशवाहा, ताहर राजा, दिनेेश नामदेव, पूरन अहिरवार, पुष्पेंद्र यादव, जस्सू माते, राजेश जोशी, पप्पू, विनोद, धर्मेंद्र के मकान के पास, मलावनी मुहल्ला में और अहिल्याबाई स्कूल के पीछे हैंडपंप खराब चल रहे हैं।
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या अधिक बढ़ रही है। मोहल्ले में लगे अधिकांश हैंडपंप खराब पड़े हैं। ऐसे में पानी के लिए अधिक समय खराब करना पड़ रहा है। हालत यह है कि हैंडपंप पर पानी भरने के लिए दस से बीस मिनट तक इंतजार करना पड़ रहा है।
- पुत्तीबाई
हैंडपंप सुधारने के लिए जल संस्थान के अधिकारियों से कई बार मौखिक कहा गया। साथ ही लिखित में भी खराब हैंडपंपों का विवरण दिया गया, लेकिन अब तक हैंडपंप की मरम्मत नहीं हो सकी है। इससे वार्ड निवासियों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
- उदय प्रताप पटेल, पार्षद
-------------
मोहल्ला जुगपुरा में हैंडपंप खराब होने का मामला संज्ञान में आया है, जिनकी जांच कर शीघ्र मरम्मत कराई जाएगी।
-प्रवीण यादव, अधिशाषी अभियंता, जल संस्थान