फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   नगर पालिका ने शहर से हटाए अवैध होर्डिग्स

नगर पालिका ने शहर से हटाए अवैध होर्डिग्स

Mon, 18 Mar 2019 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका ने शहर से हटाए अवैध होर्डिग्स
नगर पालिका ने शहर से हटाए अवैध होर्डिंग्स
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ने लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अवैध होर्डिग्स हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान कई एजेंसी संचालकों ने होर्डिग्स हटाने पर आपत्ति दर्ज कराई। लेकिन, विभागीय अफसरों ने उन्हें गंभीरता से नहीं लिया। शहर में अतिक्रमण की समस्या जगजाहिर है। इसमें अवैध होर्डिग्स कोढ़ में खाज का काम कर रहे थे। इन्हें हटाने की मांग लंबे समय से उठ रही थी, लेकिन विभागीय कर्मी मामला न्यायालय में होने की बात कहकर कार्रवाई से पल्ला झाड़ लेते थे। इससे होर्डिग्स सड़क किनारे तक आ गए थे, जो दुर्घटनाओं का भी कारण बन रहे थे। वर्तमान में लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू है।
आचार संहिता का पालन कराने के लिए नवागत ईओ डॉ. संजय कुमार मिश्र ने अवैध होर्डिग्स हटाने का अभियान चलाया। जब स्टेशन से होर्डिग्स हटाने की कार्रवाई प्रारंभ हुई तो एजेंसी संचालकों ने उन्हें वैध बताने का भरसक प्रयास किया, लेकिन अफसर तैयार नहीं हुए। पालिका के एक लिपिक ने एजेंसी संचालकों के तर्को को सिरे से खारिज कर दिया। स्टेशन से लेकर घंटाघर व जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के आसपास के होर्डिंग्स हटाए गए। वहीं, कचहरी चौराहे पर लगे कई होर्डिंग्स एजेंसी संचालकों ने खुद ही हटा लिए, उन्हें नुकसान होने का भय सता रहा था। नगर पालिका की इस कार्रवाई से आम नागरिक खुश हैं। उनका कहना है कि अवैध होर्डिंग्स पहले ही हटा दिए जाने चाहिए थे। कई लोगों ने होर्डिंग्स की आड़ में आसपास अतिक्रमण जमा लिए थे।
विज्ञापन


शहर के मुख्य मार्ग व डीआईओएस कार्यालय के पास अवैध होर्डिंग्स हटाने की कार्रवाई की गई है। इसमें पूरी पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई गई। संचालकों के आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजय कुमार मिश्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed