फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बाजारों में महिलाओं के लिए बनेंगे गुलाबी शौचालय

बाजारों में महिलाओं के लिए बनेंगे गुलाबी शौचालय

Sat, 10 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
बाजारों में महिलाओं के लिए बनेंगे गुलाबी शौचालय
बाजारों में महिलाओं के लिए बनेंगे गुलाबी प्रसाधनालय
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के मुख्य बाजारों में अब महिलाओं को प्रसाधन जैसी समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। शासन ने नगर पालिका/ नगर पंचायतों के बाजारों में गुलाबी शौचालय (पिंक टॉयलेट) बनाने के लिए 15 लाख 68 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त की है।
आजादी के सात दशक के बाद भी नगरीय क्षेत्रों का समुचित विकास नहीं हो सका है। विशेषकर बाजारों में महिलाओं के लिए प्रसाधन की समस्या देखी जा रही है। नगर पालिका क्षेत्र के किसी बाजार में शौचालय नहीं बनाया गया है। इनमें प्रमुख रूप से कटरा बाजार, साड़ी मार्केट, नझाई बाजार, लोहा पीतल बाजार, डा. भीमराव अंबेडकर कामर्शियल कॉम्प्लेक्स, मां कर्माबाई काम्प्लेक्स आदि शामिल हैं। सबसे ज्यादा बदतर स्थिति डॉ. भीमराव अंबेडकर कामर्शियल की है। यहां महिला दुकानदार प्रसाधन की समस्या से त्रस्त हैं। कमोवेश यही स्थिति नगर पंचायतों की है। जिसे ध्यान में रखकर स्वच्छ भारत मिशन के तहत बाजारों में सामुदायिक/सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया है। इसमें प्रत्येक निकाय के प्रमुख बाजार में एक सामुदायिक शौचालय प्रथम वरीयता में केवल महिलाओं के लिए बनवाने के लिए कहा गया है। नगर पालिका व नगर पंचायतों को पांच सीटर महिला शौचालय के लिए 3 लाख 92 हजार रुपये के हिसाब से धनराशि अवमुक्त की गई है। इससे शौचालय निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

भूमि होगी चिह्नित
शौचालय के लिए धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। अब बाजार में भूमि चिह्नित कराई जाएगी। उसके उपरांत ही निर्माण का कार्य प्रारंभ होगा।
अभिषेक खरे, डीपीएम, नगर निकाय
इकलौते मूत्रालय के पास फैली रहती है गंदगी
शहर में इकलौता महिला पेशाबघर पुराने तहसील भवन के पास बना है। इसके समीप ही डंपिग स्थल होने से गंदगी अक्सर बनी रहती है। यही वजह है कि महिलाएं इसके इस्तेमाल से कतराती हैं। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed