फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   302 teacher doing information in prerna app

विरोध से हटकर तीन सौ दो शिक्षकों ने दी प्रेरणा ऐप पर सूचनाएं

Mon, 09 Sep 2019 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
302 teacher doing information in prerna app
ललितपुर। शिक्षक संगठनों के विरोध से हटकर परिषदीय अध्यापकों ने ‘प्रेरणा’ एप को स्वीकार करना आरंभ कर दिया है। शनिवार को जिले के 302 ने एप पर अपनी उपस्थिति के साथ विभिन्न प्रकार की सूचनाएं दीं। दूसरी ओर, शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी इसे नजरअंदाज करते हुए आंदोलन को धार देने में लगे है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने कामकाज के ढर्रे को सुधारने के लिए ‘प्रेरणा’ एप को अपनाया है। इसमें मिड-डे मील, आपरेशन कायाकल्प, शिक्षकों की उपस्थिति, सीएल, सीसीएल सहित विभिन्न प्रकार के अवकाश की सूचनाएं एकत्रित की जानी हैं। इस एप पर शिक्षकों को तीन बार अपनी सेल्फी अपलोड करनी है। सबसे पहले स्कूल खोलने पर, दूसरी फोटो मध्यान्तर व तीसरी फोटो छुट्टी पर मोबाइल फोन से सेल्फी लेनी होगी। इस एप पर वहीं, शिक्षक अपनी सेल्फी दे सकेगा, जिसके मोबाइल नंबर का एप पर पंजीयन होगा।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार प्रत्येक स्कूल के दो शिक्षकों को एप पर पंजीयन कराने के निर्देश दिए हैं। शिक्षक अकेले या एक साथ खड़े होकर सेल्फी भेज सकेंगे। जो अध्यापक अनुपस्थित हैं, उन्हें अनुपस्थिति पर मार्क करना होगा, साथ ही इसका कारण भी बताना होगा। प्रार्थना सभा पर फोटो लेते समय विद्यार्थियों के चेहरे दिखाई देने चाहिए। मध्याह्न भोजन वितरित नहीं होने का विकल्प में इसमें दिया गया है। निरीक्षण के दौरान संबंधित अफसरों को अपनी फोटो इस एप पर अपलोड करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दूसरी ओर शिक्षक इसे गले का फंदा मान रहे हैं। शिक्षक संगठनों ने इसका विरोध दर्ज कराना आरंभ कर दिया है। चार व पांच सितंबर को एप के विरोध में धरना- प्रदर्शन हो चुके हैं। अब ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन की तैयारी है। इन सबके बीच कई शिक्षकों ने एप को डाउनलोड कर उपस्थिति के साथ विभागीय सूचनाएं देना शुरू कर दिया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने शिक्षकों को एप के फायदे गिनाने आरंभ कर दिए हैं। उनका कहना है कि विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से एप डाउनलोड कराने के संबंध में पहले ही निर्देश समस्त खंड शिक्षा अधिकारी को जारी किए जा चुके हैं। कई शिक्षकों ने एप डाउनलोड करना आरंभ कर दिया है। इस एप से विभागीय सूचनाएं अपडेट हो सकेंगी। उन्होंने अन्य शिक्षकों से भी एप पर सूचनाएं भेजने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक एप से भयभीत व भ्रमित न हो।

11 को होगा प्रदर्शन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई जखौरा की बैठक में 11 सितंबर को दिन में दो से पांच बजे तक नगर संसाधन केंद्र परिसर में धरना प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई गई। अध्यक्षता हरीराम खरे व संचालन आलोक स्वामी ने किया। इसी संघ की ब्लॉक इकाई बिरधा बीईओ कार्यालय परिसर में 11 सितंबर को दिन में दो से शाम पांच बजे तक धरना देगी। इस मौके पर अध्यक्ष रामकुमार पाठक, विनय कुमार, अनूप सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed