फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   26 roads will be constructed at a cost of 27 crores

Lalitpur News: 27 करोड़ की लागत से 26 सड़कों का होगा निर्माण

Fri, 07 Apr 2023 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
26 roads will be constructed at a cost of 27 crores
ललितपुर। बुंदेलखंड विकास निधि से जनपद में 27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 26 सड़कों को स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से करीब 6.62 करोड़ रुपये भेज दिए गए हैं। केंद्र की ओर से अभी धन मिलना बाकी है। ग्रामीण अभियंतत्रण विभाग और लोक निर्माण विभाग की ओर से इन सड़कों का निर्माण सभी छह ब्लॉकों में होना है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2022-23 में बुंदेलखंड विकास निधि से 26 सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इनमें सीसी रोड और संपर्क मार्ग शामिल थे। इनकी लागत करीब 26.80 करोड़ थी। इन सड़कों की स्वीकृति तो काफी पहले हो गई थी। राज्यांश मिलने से जल्द ही इन सड़कों का प्रारंभिक कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि केंद्र से भी धनराशि जल्द ही मिल जाएगी। बुंदेलखंड विकास निधि के तहत सड़क निर्माण के लिए जनपद के सभी छह ब्लॉकों के गांव में सड़क निर्माण किया जाना हैं। इसमें ब्लॉक जखौरा के ग्राम गोरा, मड़वारी, मिनौरा, जुगपुरा, गुरसौरा शामिल है। ब्लॉक बार के ग्राम बिल्ला, डंगराना, गंगचारी, मोगान, बरौदाडांग, पारौन, लड़वारी की सड़कें हैं। ब्लॉक महरौनी में ग्राम कुरौरा, कुम्हैडी, नयाभैरा, लहरन का बंगरुआ गांव शामिल हैं। ब्लॉक मड़ावरा में सरखड़ी, देनपुरा और ब्लॉक बिरधा में ग्राम खिरिया छतारा व टेनगा गांव हैं। ब्लॉक तालबेहट में ग्राम बिजरौठा का मजरा मजगुवां, खांदी का मजरा गनेशपुरा और पिपरई का मजरा जामुनबाई में सड़कों जिसमें सीसी और संपर्क मार्ग बनाए जाने हैं। राज्यांश के तौर पर मिली धनराशि से अब इन सड़कों के निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

-------
ब्लॉक - सड़कों की संख्या - कुल लागत - प्राप्त राज्यांश धनराशि जखौरा - 07 - 6.48 करोड़ - 2.01 करोड़ मड़ावरा - 02 - 2.29 करोड़ - 35.87 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

बार - 07 - 8.31 करोड़ - 1.47 करोड़ महरौनी - 05 - 4.81 करोड़ - 1.30 करोड़ बिरधा - 02 - 2.12 करोड़ - 63.66 लाख तालबेहट - 03 - 2.77 करोड़ - 83.28 लाख

-----------
जनपद स्तर से बुंदेलखंड विकास निधि के तहत सड़क निर्माण के प्रस्ताव भेजे गए थे। इन सड़कों के लिए राज्यांश प्राप्त हो चुका है। शासन द्वारा निर्धारित किए गए विभाग के द्वारा सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
आलोक सिंह, जिलाधिकारी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed