फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   251 couple marriage in mass marriage programe

सामूहिक विवाह कार्यक्रम: एक दूजे के हुए 251 जोड़े

Tue, 14 Dec 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
251 couple marriage in mass marriage programe
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वरवधु पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद देते राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ व अ? - फोटो : LALITPUR
महरौनी। श्रम विभाग की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सोमवार को 251 जोड़े एक दूजे के हो गए। श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ सहित अधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तत्वावधान में सामूहिक वृहद हितलाभ वितरण समारोह में श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस तरह के आयोजन कर सर्वाधिक शादियां कराई हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों को बेटियों की शादी में जमीन बेचनी पड़ती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सभी श्रम विभाग का कार्ड बनवाए। कार्डधारक को 12 हजार रुपये शौचालय के लिए और मकान की मरम्मत के लिए 12 हजार रुपये मिलते हैं। इस मौके पर सदर विधायक रामरतन कुशवाह, कस्तूरी बाई, चंद्र शेखर पंथ, श्रीराम पटैरिया, अरविंद कौशिक, सोनू चौबे, आब्दीन खान, अशोक रावत, शिवा सिंह तोमर, आशुतोष सिंह सेंगर ,मोहित निरंजन, टीटू पटैरिया, दिनेश बिदुआ, मोना तिवारी, महेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed