फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   25 villages are included in silver and bronze category after becoming TB free

Lalitpur News: टीबी मुक्त होने पर 25 गांव सिल्वर और कांस्य श्रेणी में शामिल

Mon, 31 Mar 2025 12:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
25 villages are included in silver and bronze category after becoming TB free
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। 25 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो गई हैं। इन्हें कांस्य व सिल्वर की श्रेणी में शामिल किया गया है। इन ग्राम पंचायतों के प्रधान को कलक्ट्रेट सभागार में प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न दिया गया।
अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान को साकार करने के लिए घर-घर जाकर टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग कर उपचार दें। इन मरीजों का फॉलोअप लिया जाए। टीबी कंसल्टेंट डॉ. जेएस बख्शी ने कहा, 100 दिनों में क्षय रोग उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चलाकर मरीजों का चिह्नीकरण किया जा रहा है। बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 29 प्रतिशत अधिक मरीज चिह्नित किए गए हैं। गोद लिए गए मरीजों को पोषण किट का वितरण किया गया। मरीजों को प्रतिमाह 1000 रुपये दिया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुल 415 ग्राम पंचायतों में से 25 टीबी मुक्त घोषित हो चुकी हैं। 23 ग्राम पंचायतें कांस्य व दो ग्राम पंचायतें सिल्वर की श्रेणी में आ चुकी हैं। क्षय रोग उन्मूलन में कार्य करने वाले स्वयंसेवी संगठनों/एक्स-रे लैब संचालकों व अन्य अधिकारी/कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद समेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

ये ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त :
देवरी, महरौनीखुर्द, विघाखेत, अगौरा, अगौड़ी, सिमिरिया, उदगुवां, असउपुरा, सारसेढ़, विजयपुरा, रारा, बगौरा, टेटा, खजुरिया, पिपरिया, मकरीपुर, बछरई, छपरौनी, ऊमरी, पुलवारा, भैलोनीलोध, ककड़ारी, धमना, सिमिरिया, चंदावली आदि ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed