{"_id":"6834c082023de6373d01dd2d","slug":"25-thousand-reward-on-absconding-accused-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-135854-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फरार आरोपी पर 25 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फरार आरोपी पर 25 हजार का इनाम
विज्ञापन
ललितपुर। पुलिस हिरासत से फरार होने वाले रंगदारी मांगने के आरोपी पर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एसओजी, सर्विलांस सहित पुलिस की अन्य टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।
कोतवाली व कस्बा महरौनी के मोहल्ला कंचनपुरा निवासी विसदेव आदिवासी को रंगदारी मांगने के आरोप में 20 मई को गिरफ्तार किया गया था। महरौनी पुलिस उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जिला कारागार भेजने के लिए बस से ले जा रही थी। गल्ला मंडी चौकी क्षेत्र के पास विसदेव पुलिस हिरासत से हथकड़ी सहित फरार हो गया था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीमों ने काफी हाथ-पांव मारा, लेकिन सफलता नहीं मिली। मध्य प्रदेश में घुमंतू जाति के लोगों के डेराें पर भी तलाश की। अब पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने विसदेव पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
-- --
बिच्छू गैंग के दो सदस्यों पर भी इनाम : थाना नाराहट क्षेत्र में बिच्छू गैंग बनाकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले दो फरार बदमाशों अनुराग उर्फ अन्नू और कृष्णा खटीक निवासी ग्राम नाराहट पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
-- -- -
पुलिस हिरासत से भागने वाले विसदेव और बिच्छू गैंग के फरार दो सदस्यों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें जुटी हैं।
मोहम्मद मुश्ताक, एसपी