फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   240 patients of cough, fever and cold reached the hospital.

Lalitpur News: खांसी, बुखार और जुकाम के 240 मरीज पहुंचे अस्पताल

Sun, 15 Sep 2024 03:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
240 patients of cough, fever and cold reached the hospital.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। डायरिया का प्रकोप थमने के बाद अब खांसी, बुखार और जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में जहां प्रतिदिन औसतन 300 मरीजों की ओपीडी में 240 मरीज इन बीमारियों के आ रहे हैं, वहीं सीएचसी पर भी इन बीमारियों के मरीज बढ़े हैं।
बीते माह डायरिया का प्रकोप फैल रहा था। अब तक नौ लोगों की डायरिया से मौत हो चुकी है, तो 167 मरीज डायरिया की चपेट में आए। डायरिया के प्रकोप के बाद प्रशासन ने सभी गांवों में हैंडपंप के पास साफ-सफाई व जलभराव की निकासी कराने के निर्देश दिए। साथ ही डायरिया फैलने पर संबंधित ग्राम प्रधान व सचिव पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद डायरिया पर अंकुश लग गया है।
विज्ञापन

अब खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की भरमार हो गई है। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में प्रतिदिन 300 मरीज आ रहे हैं, इसमें 80 फीसदी में खांसी, जुकाम व बुखार के लक्षण हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के ब्लॉक स्तरीय सीएचसी पर ओपीडी में प्रतिदिन पहुंच रहे 150-180 मरीजों में 120 में खांसी, जुकाम व बुखार के लक्षण हैं। फिजिशियन डॉ. नीलांजलि दुबे ने बताया कि मौसम में हो रहे परिवर्तन से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। 80 फीसदी मरीजों में खांसी, जुकाम व बुखार के लक्षण हैं। तीन से चार फीसदी मरीजों में सामान्य उल्टी व दस्त के लक्षण हैं। गंभीर न होने से दवाइयां दी जा रही है। किसी को भी भर्ती नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed