{"_id":"636d1b1a9ca45e27d341230a","slug":"22-thousand-farmers-got-compensation-for-kharif-crop-loss-lalitpur-news-jhs232613956","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइस हजार किसानों को अब तक मिल चुका है खरीफ फसल नुकसान का मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइस हजार किसानों को अब तक मिल चुका है खरीफ फसल नुकसान का मुआवजा
विज्ञापन
ललितपुर। अतिवृष्टि के चलते खरीफ फसल के नुकसान से जूझ रहे किसानों के लिए शासन ने 23 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। जिसमें अब तक जनपद को साढ़े 15 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। जिसमें पांच करोड़ दस लाख की धनराशि 22 हजार किसानों के खातों में भेजी जा चुकी है। शेष किसानों के खातों में धनराशि भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
अगस्त माह के अंतिम सप्ताह और सितंबर माह में हुई भारी बारिश के चलते खरीफ फसल को नुकसान पहुंचा था। किसानों को राहत देने के लिए तहसील स्तर पर टीमें गठित की गई। टीमों ने फसलों का आंकलन कर रिपोर्ट शासन को प्रेषित की। जनपद के करीब 75 हजार किसानों को आर्थिक सहायता दिए जाने का लक्ष्य है। इसके लिए शासन ने करीब 23 करोड़ रुपये की आर्थिक धनराशि मंजूर की।
जिसमें जनपद को अब तक करीब साढे पंद्रह करोड़ रुपये शासन जारी कर चुका है। इसमें से पांच करोड़ दस लाख रुपये की धनराशि करीब 22 हजार किसानों के खातों में पहुंचाई जा चुकी है। शेष किसानों के खातों में धनराशि भेजने की प्रक्रिया जारी है। यह लाभ उन किसानों को दिया जा रहा है। जिनका फसल बीमा नहीं था। मुआवजा मिलने से अतिवृष्टि से पीड़ित किसानों को रबी की फसल में आर्थिक सहायता होगी।
विज्ञापन
1700 रुपये की बढ़ी हुई दर पर दी जा रही राशि
इस बार शासन ने किसानों को दी जाने वाली राहत राशि में बढ़ोतरी की है। पूर्व में अतिवृष्टि से हुई फसलों के नुकसान का मुआवजा 6800 रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से दिया जाता था। इस बार शासन ने राहत राशि में बढ़ोतरी करते हुए इसे 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर तय किया है।
अतिवृष्टि से पीड़ित किसानों को मुआवजा धनराशि बैंक खातों में भेजी जा रही है। अब तक करीब 22 हजार किसानों के खातों में राहत राशि पहुंचाई जा चुकी है। शेष किसानों के खातों में राहत राशि पहुंचाने का काम तेजी से किया जा रहा है।
- गुलशन कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व