फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   22 buses could not return on the roads, passengers getting upset

सड़कों पर नहीं लौट सकीं 22 बसें, परेशान हो रहे यात्री

Sun, 06 Mar 2022 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
22 buses could not return on the roads, passengers getting upset
ललितपुर। जिले में कोविड काल में प्रभावित हुई यातायात सेवा पटरी पर नहीं लौट सकी है। इस दौरान बंद हुआ 22 बसों का संचालन आज तक शुरू नहीं हो सका है। इसके चलते यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बसें कम होने से बस संचालक भी मनमानी पर उतारू हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने जिले में सुगम यातायात के लिए जिले में 87 रूट तय किए हैं। इन पर बसों के संचालन के लिए परमिट जारी किए गए हैं। बसों की कमी से पहले ही यातायात व्यवस्था चरमराई थी। इसके बाद लॉकडाउन में बसों का संचालन बंद हो गया। विभाग के मुताबिक लॉकडाउन से पहले जिले में 87 रूटों पर 163 बसें चलती थीं। मगर लॉकडाउन के बाद महज 141 बसें ही पटरी पर लौट सकीं।
विज्ञापन

बताया जाता है कि जिले 22 बसों का संचालन अब तक शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में कई रूट पर अब दिन में भी एक बस नजर नहीं आती। कुछ रूट पर एक ही बस होने से मजबूरन ही ठस कर यात्रा करनी पड़ रही है, तो कहीं यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित बस स्टैंड पर बसों की कमी का फायदा बस संचालक जमकर उठा रहे हैं। यहां पर बसों में सवारियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार मौन बने हुए हैं।

----
बाइपास पर उतार रहे सवारी
बसों की कमी का फायदा बस संचालक कुछ ऐसे भी उठा रहे हैं कि सवारियों से पूरा किराया लेकर तय रूट छोड़कर बाईपास से ही बसों का संचालन हो रहा है। ऐसे में यात्रियों को बाईपास मार्ग पर छोड़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है।
----
बसों के रूट के अनुसार नहीं चलने और अधिक किराया लेकर बाईपास से संचालित करने की जानकारी हुई है। इस पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- एसएल गौड़, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed