{"_id":"5cc4b065bdec220763578e42","slug":"21556394085-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की तैयारियां पूरी, डीएम, एसपी ने किया फोर्स को ब्रीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव की तैयारियां पूरी, डीएम, एसपी ने किया फोर्स को ब्रीफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव की तैयारियां पूरी
ललितपुर। लोकसभा के चौथे चरण में जिले में होने वाले चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अन्य जनपदों से आई विभिन्न पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की पुलिस लाइन में ब्रीफिंग की गई। डीएम व एसपी ने चुनाव संबंधी दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पूरे में शहर में वाहन मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करने का संदेश दिया। कई जनपदों से पुलिस, होमगार्ड व पैरामिलिट्री फोर्स आ चुका है। शनिवार की शाम को डीएम मानवेंद्र सिंह व एसपी कैप्टन एमएम बेग द्वारा चुनाव के लिए बनाए गए सैक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स को चुनाव संपन्न कराने के लिए ब्रीफ किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए। किसी भी मतदान केंद्र व मतदेय स्थल पर कोई गड़बड़ी न होने पाए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनपद में पुलिस फोर्स आ चुका है और उनके ठहरने का इंतजाम कर दिया गया है। हर मतदान केंद्र पर मतदान कराए जाने के लिए पर्याप्त फोर्स है। फोर्स समय पर मतदान केंद्रों पर पहुंचे। सेक्टर मजिस्ट्रेट भी हर अपडेट का मोबाइल पर अपडेट कराने को कहा गया। पुलिस फोर्स से पुलिस मोबाइल व्हाट्सऐप ग्रुुप पर पूरी सूचना देने के लिए कहा गया, ताकि हर प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर गजल भारद्वाज, अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता, सीओ सिटी राजा सिंह समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।