फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पाली, जीरोन के खेतों व बालाबेहट में झोपड़ी लगी आग

पाली, जीरोन के खेतों व बालाबेहट में झोपड़ी लगी आग

Tue, 09 Apr 2019 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
पाली, जीरोन के खेतों व बालाबेहट में झोपड़ी लगी आग
पाली, जीरोन के खेतों व बालाबेहट में झोपड़ी लगी आग
विज्ञापन

ललितपुर। जिले में फसलों में आग लगने की घटनाएं रोज रही हैं। इससे किसानों का तो नुकसान हो ही रहा है, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सीमित होने के कारण समय पर घटनास्थल पर पहुंचना भी चुनौती साबित हो रहा है। रविवार की रात और सोमवार को दिन में तीन अलग-अलग जगहों पर खेतों में फसलों और एक झोपड़ी में आग लग गई, जिससे लोगों को हजारों का नुकसान उठाना पड़ा। रात में और दिन में कई बार आग लगने की सूचनाओं पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सायरन बजाते हुए दौड़ती नजर आईं। कस्बा बालाबेहट में रविवार की रात करीब 10 बजे एक खेत में बनी झोपड़ी में आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर कर्मचारी सायरन बजाते हुए मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। लेकिन, तब तक झोपड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गई थी। थाना पाली के ग्राम मड़ना में सोमवार को दोपहर में करीब 1.10 बजे किसान हरनारायण के खेत में कटी गेहूं की फसल में आग लग गई, जिससे किसान को 10 हजार रुपये से अधिक के नुकसान हो गया।

सोमवार को ही दिन में बारह बजे ग्राम जीरोन के पास मजरा आलापुर में रेलवे पटरियों के किनारे 25 से 30 एकड़ रकवा में खेतों में कटी गेहूं की फसलों के डंठलों में आग लग गई। इसकी सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि, डंठलों में आग लगने से दूसरे खेतों की ओर आग बढ़ने लगी थी। इससे खेतों में गेेहूं की खड़ी और कटी फसलों को नुकसान हो सकता था, लेकिन फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी और बड़ी घटना होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed