फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   आजाद बाल क्रीड़ा पार्क के बदलेंगे दिन

आजाद बाल क्रीड़ा पार्क के बदलेंगे दिन

Tue, 15 Jan 2019 04:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 04:30 AM IST
विज्ञापन
आजाद बाल क्रीड़ा पार्क के बदलेंगे दिन
आजाद बाल क्रीड़ा पार्क के बदलेंगे दिन
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ ने निरीक्षण कर जानी स्थिति
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर के इकलौते आजाद बाल क्रीड़ा पार्क के दिन फिरने वाले हैं। नगर पालिका परिषद के ईओ ने निरीक्षण कर पार्क के अंदर की कमियों को जाना। इस दौरान उन्होंने अवर अभियंता को इसका एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।

तुवन चौराहे के पास आजाद बाल क्रीड़ा स्थल का निर्माण कराया गया है। इसमें बच्चों के मनोरंजन के लिए रिसक पट्टी, झूले, चायना हट व कैंटीन विकसित की गई है। वर्तमान में उपेक्षा के चलते कैंटीन पर ताला पड़ा है तो पार्क में कई झूले खराब हो गए हैं। खिसक पट्टी व मछली से निकलना बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। इसमें से रिसकते समय बच्चो के कपड़े फट रहे हैं। ईओ मधुसूदन जायसवाल ने माना है कि पार्क में मरम्मत कार्य की जरूरत है। उन्होंने स्टीमेट तैयार कर एक माह में पार्क की कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। अन्य पार्को की कमियों को भी देखने के लिए कहा, ताकि उनमें भी मरम्मत का कार्य कराया जा सके। इसके उपरांत उन्होंने समीप में उद्यान विभाग के पास अमृत योजना के तहत बन रहे पार्क का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय पार्क का काम बंद मिला। बताया गया कि अगली किस्त नहीं मिलने पर ठेकेदार ने काम रोक रखा है। उन्होंने उद्यान विभाग के पास फैली गंदगी पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed