फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   रात भर बंद रही दर्जनों गांव की बिजली

रात भर बंद रही दर्जनों गांव की बिजली

Thu, 17 May 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
रात भर बंद रही दर्जनों गांव की बिजली
रात भर बंद रही दर्जनों गांव की बिजली
विज्ञापन

आंधी हवा में तार टूटे, पेड़ गिरे,
मेंटीनेंस में जुटे रहे कर्मचारी, दोपहर बाद सुचारु हुई आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
मंगलवार की देर रात आंधी व तेज हवा में ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह तार टूट गए तो कई जगह तारों पर पेड़ गिर गए, जिससे रात भर राजघाट व देवगढ़ फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रही। राजघाट फीडर के दो दर्जन गांव की बिजली दोपहर बाद सुचारु हो सकी, जबकि देवगढ़ फीडर के पांच दर्जन गांव की बिजली ढाई घंटे तक बंद रही।

ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की हवा चलने पर भी घंटों तक बिजली ठप बनी रहती है और यदि तेज हवा या फिर आंधी आ जाए तो ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली तो कई दिनों तक प्रभावित रहती है। मंगलवार की रात्रि में आंधी हवा में राजघाट फीडर की बिजली देर रात्रि करीब 3.20 बजे गुल हो गई। रात्रि में पेट्रोलिंग नहीं हो सकी, लेकिन सुबह होने पर पेट्रोलिंग में ग्राम चौंरसिल में हाइटेंशन तार टूटा पाया गया, जबकि इसी फीडर के तहत ग्राम थनवारा तिराहा पर एक बमूरा पेड़ की टहनी 11 हजार केवी लाइन के तार पर टूट गई। विद्युत कर्मचारियों द्वारा पेट्रोलिंग कर दोपहर दो बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु की। इसके चलते राजघाट फीडर के अंतर्गत ग्राम सिलगन, थनवारा, चौंरसिल, राजघाट, दैलवारा, जखौरा समेत करीब दो दर्जन गांव की बिजली करीब 11 घंटे तक ठप रही। वहीं देवगढ़ फीडर के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह हाइटेंशन विद्युत तार व अन्य फाल्ट होने से बुधवार की सुबह 5.10 बजे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत कर्मियों द्वारा पेट्रोलिंग करने के बाद ढाई घंटे बाद करीब साढ़े सात बजे के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु कर की जा सकी। इसमें करीब देवगढ़ फीडर के करीब पांच दर्जन गांव की बिजली बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed