फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   महरौनी जनसंपर्क 1

महरौनी जनसंपर्क 1

Mon, 20 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
महरौनी जनसंपर्क 1
चुनाव प्रचार में प्रत्याशी झोंक रहे पूरी ताकत
विज्ञापन

महरौनी। नगर पंचायत महरौनी के चुनावी समर में अब सभी प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार तेजी पकड़ रहे हैं। अध्यक्ष और पार्षद पदों के उम्मीदवार अपने सहयोगियों के साथ अलग-अलग वार्डों में जाकर मतदाताओं को तरह तरह से रिझाने का प्रयास कर रहे हैं। हर प्रत्याशी खुद को नगर के विकास का मसीहा बताते हुए विजयी बनाने की अपील कर रहे हैं।

आम मतदाता भी अपने दरवाजे पर आने वाले किसी भी प्रत्याशी को निराश नहीं कर रहे हैं। वह अपने पास आने वाले हर एक प्रत्याशी को संतुष्ट कर रहे हैं और उनको जीत के प्रति आश्वस्त करते नजर आ रहे हैं। मतदाताओं का यह रुख और चुप्पी प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ा रही है। प्रमुख रूप से अध्यक्ष पद के संभावित तगडे़ दावेदार अन्य प्रत्याशियों के वोट बैंक में सेंधमारी करने की कोशिशों में जुटे हैं। इसके लिए रात के अंधेरे में अलग अलग समाज के माते मुखियाओं की मध्यस्थता में गोपनीय बैठकों का दौर जारी है। जातिगत समीकरण को ध्यान में रखकर प्रत्याशी अपनी अलग-अलग रणनीति बनाकर उस समुदाय के वोट अपने पक्ष में लाने के लिये जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। चुनाव में मदिरा और रुपयों के वितरण की भी खबरें चर्चाओं में आ रही हैं, लेकिन यह काम काफी गोपनीय ढंग से चल रहे हैं। वहीं, दिन में प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार हेतु नगर में वाहन दौड़ रहे हैं और प्रत्याशियों द्वारा रिकार्ड कराये गये अपील संदेशों को प्रसारित करने में लाउड स्पीकरों की आवाज से नगर के गली कूचे गूंज रहे हैं। शाम को जनसंपर्क अभियान तेज हो जाते हैं। जनसंपर्क के इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी संजीव जैन सर्राफ के चुनाव प्रचार में बीजेपी कार्यकर्ता अपनी टोली के साथ अलग-अलग वार्डों में घूमकर विकास के नाम पर अपने प्रत्याशी को वोट मांग रहे हैं। राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ नियमित अंतराल पर नगर में आकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। रविवार को वरिष्ठ भाजपा नेता क्षेत्रीय प्रभारी जेके सिंह ने मड़ावरा रोड पर एक बैठक बुलाई और कार्यकर्ताओं में जोश भरा । सभी से प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिये पूरी ताकत लगाने की बात पर जोर दिया। वहीं, सपा से पवन मोदी और कांग्रेस से रईस खाँ सहित बसपा से अवधेश प्रताप सिंह भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क अभियान को गति दे रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों में कृष्णा सिंह , लालाराम बाजपेयी ,संजय पांडेय भारत, महेंद्र सिंह और शराफत खां भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगा रहे हैं। मतदान से पहले कोई भी प्रत्याशी अपने प्रयासों में कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है और आने वाले दिनों में यह चुनाव प्रचार अधिक तेजी पकड़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed