फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   योगी मंत्रियों का किनारा, उमा ने ही स्वीकारा आतिथ्य

योगी मंत्रियों का किनारा, उमा ने ही स्वीकारा आतिथ्य

Sun, 03 Sep 2017 01:16 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
योगी मंत्रियों का किनारा, उमा ने ही स्वीकारा आतिथ्य
उमा ने आतिथ्य स्वीकारा, शाही ने किया किनारा
विज्ञापन

ललितपुर। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद योगी सरकार के मंत्रियों ने महरौनी में चिह्नित माफिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम से किनारा कर लिया। हालांकि, केंद्रीय मंत्री उमा भारती इसमें शामिल हुईं। बड़ौनिया के भूमाफिया के रूप में चिह्नित होने के कारण जिले के भाजपा पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम से बचते बचाते नजर आए।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद बड़ौनिया ने दो सितंबर को मड़ावरा में सरस्वती मंदिर महाविद्यालय लोकार्पण कार्यक्रम को ध्यान में रखकर महरौनी स्थित अपने आवास पर होने वाले स्वागत समारोह के लिए केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती, प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से स्वीकृति ले ली थी। इसे अमर उजाला के दो सितंबर के अंक में पेज नंबर दो पर मंत्रियों को भूमाफिया से नहीं परहेज शीर्षक से प्रकाशित किया गया। इससे स्थानीय नेताओं सहित प्रदेश सरकार के दोनों मंत्रियों ने काफी गंभीरता से लिया। शनिवार को केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती, प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ मड़ावरा के कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, योगी सरकार के दोनों मंत्री महरौनी में भाजपा नेता प्रमोद बड़ौनिया के कार्यक्रम से किनारा कर गए। मंत्रियों का काफिला महरौनी से होकर तो गुजरा लेकिन, कार्यक्रम स्थल पर रुकने की जगह मड़ावरा की ओर आगे बढ़ गया। वहीं, केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बड़ौनिया को निराश नहीं किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपिस्थत भीड़ को संबोधित किया। इसके उपरांत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद बड़ौनिया ने उमाभारती को स्मृति चिह्न भी भेंट किया।
विज्ञापन

......
मंत्री पद से इस्तीफे की खबर से घटा आभा मंडल
केंद्रीय मंत्री उमा भारती का आभा मंडल किसी से छिपा नहीं है। उनके साथ बड़ा लाव लश्कर चलता है। लेकिन, जबसे केंद्रीय मंत्री उमा भारती के इस्तीफे की खबर फैली है तब से पार्टी के नेताओं ने किनारा करना शुरू कर दिया है। शनिवार को महरौनी स्थित बड़ौनिया एजेंसी के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनरोद्घार मंत्री उमा भारती के मंच ने सब कुछ बयां कर दिया। मंच पर उनके भाई हरवल सिंह ही बैठे नजर आए। अन्य स्थानीय नेता नदारद दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
सांसद प्रतिनिधि भी चले गए मडावरा
भूमाफिया द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाने की खबर प्रकाशित होने पर सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे भी मड़ावरा चले गए। उनका कहना है कि मड़ावरा के कार्यक्रम में व्यवस्था बनाने के लिए जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह के साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed