{"_id":"594d76854f1c1b2d1e8b46e5","slug":"21498248837-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीड़ी व्यापारी की हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीड़ी व्यापारी की हत्या का मुकदमा दर्ज
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीड़ी व्यापारी की हत्या का मुकदमा दर्ज
शहर कोतवाली अंतर्गत इलाइट क्षेत्र में बीड़ी व्यापारी की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत के मामले में पुलिस ने एक हफ्ते बाद पत्नी की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार इस संबंध में पुलिस ने कुछ संदिग्धों की पहचान की है और शनिवार तक घटना का खुलासा होने की संभावना है।
झांसी के मऊरानीपुर के मूल निवासी दीपक शुक्ला शहर में बीड़ी का कारोबार करते थे। चौका बाग स्थित उनका घर में अपने परिवार के साथ रहते थे। 14 जून को अचानक गायब हो जाने के कारण परिजनों ने शहर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। 16 जून को उनका शव इलाइट चौराहे के पास स्थित उनके किराए के कमरे में बरामद हुआ। इसके बाद परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। मृतका की पत्नी ने बताया कि पति के शरीर से सोने की चैन, अंगूूठी, मोबाइल आदि गायब हैं। इसके अलावा घर में रखे जेवर और नगदी भी गायब है। शुक्रवार को मृतक की पत्नी इंदु शुक्ला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रतिष्ठित लोगों से हुई पूछताछ
बीड़ी व्यापारी दीपक शुक्ला इलाइट चौराहे स्थित किराए का कमरा लेकर रहते थे। पुलिस की पूछताछ में मकान मालिक ने कमरे में कई अधिकारियों और व्यापारियों के आने की बात बताई थी। पुलिस ने इस ओर भी अपनी जांच करते हुए कई प्रतिष्ठित लोगों से पूछताछ की है। इसमें पुलिस विभाग, आबकारी विभाग समेत कई विभाग के अधिकारी शामिल हैं। पुलिस की पूछताछ में कई सुराग हाथ लगे हैं। इनके सहारे हत्यारों की पहचान की जा रही है। जानकारी के अनुसार दीपक शुक्ला की हत्या करने वाले आरोपी कर्ज के तले दबे हुए थे। इस कारण ही हत्यारों ने लूट के उदॅदेश्य से दीपक की हत्या की है।
विज्ञापन
जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत विरारी गांव में खेत में लगे बांस काटने पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विरारी गांव निवासी भुवन पत्नी कल्ले ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 जून की सुबह उसका पति कल्ले कुशवाहा खेत में लगे बांस काट रहा था। तभी पड़ोसी खेत वाले गांव के ही चतरे कुशवाहा, भगवानदास कुशवाहा आ गए और बांस काटने से मना करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पास में स्थित अपने घर से कुल्हाड़ी, सरिया, लाठी-डंडो से लैस होकर दो अन्य साथियों के साथ आ धमके और पति कल्ले कुशवाहा के साथ मारपीट करने लगे। चीखपुकार सुन उसकी पुत्रियां सोना, तेज उर्फ तेजकुंवर व भारती आ गई। इसी दौरान आरोपी उनके साथ गालीगलौज करने लगे। जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मेरी बेअी तेजकुंवर पर भी हमला कर दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई और आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने भारती की हालत गंभीर देखते हुए झांसी रेफर कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सूने मकान से चोरों ने उड़ाई नकदी
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत मुहल्ला तालाबपुरा में चोरों ने सूने मकान के ताले चटकाकर लाखों के जेवर और नकदी से हाथ साफ कर दिया। मुहल्ला तालाबपुरा निवासी विकास साहू पुत्र चिंतामन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 22 जून को वह परिवार सहित रिस्तेदारी में गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने सूना मकान देखकर घर के ताले चटका कर घुस गए और कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर लाखों केर सोने चांदी के जेवरात व 5 हजार रुपये की नगदी एवं एलईडी टीवी चोरी कर ले गए। जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।