{"_id":"5cd871a2bdec22073d7994f9","slug":"201557688738-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं की तौल में बिचौलिए हावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं की तौल में बिचौलिए हावी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं की तौल के लिए चक्कर लगा रहे किसान
मदनपुर (ललितपुर)। गेहूं खरीद में पारदर्शिता रहे, इसके लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा रहा है, लेकिन अव्यवस्था के कारण मड़ावरा तहसील के सौंरई गेहूं खरीद केंद्र पर किसानों को तौल के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। इससे उन्हें ऑनलाइन पंजीकरण कराने की सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
खरीद केंद्र पर कुछ किसान चक्कर लगा रहे हैं। इसके बाद भी उनके गेहूं की तुलाई नहीं हो रही है। केंद्र पर कुछ बिचौलियों द्वारा किसानों को दी जाने वाली सुविधा का फायदा उठाया जा रहा है। किसानों का आरोप है कि सोंरई में संचालित गेहूं खरीद केंद्र पर तहसील क्षेत्र से बाहर के किसानों का भी गेहूं खरीदा जा रहा है। इस कारण क्षेत्रीय किसानों के गेहूं की कई दिनों तक तौल नहीं हो पाती है। जब तक तौल के लिए किसान का नंबर आता है, तब तक या तो बारदाना खत्म हो जाता है या फिर केंद्र संचालक केंद्र बंद करके चले जाते हैं। मजबूरन किसानों को खुले बाजार में गेहूं बेचना पड़ रहा है।
हमें गेहूं बेचने में बहुत ज्यादा परेशानी है। एक माह से चकरघिन्नी बनकर केंद्र के चक्कर काट रहे हैं, संचालक मिलते नहीं हैं। जब कभी खरीद होती भी है तो उसमें बिचौलियों का हस्तक्षेप होता है। तौल के नाम पर दो सौ रुपये प्रति क्विंटल मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन
- किशोरी पाल, किसान सोंरई
केंद्र प्रभारी अपनी मनमानी के चलते गेहूं की तुलाई नहीं कर रहे हैं। किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है।
-अम्मू पाल, किसान सोंरई
खरीद केंद्र पर किसानों के गेहूं की तुलाई बराबर हो रही है। जिन किसानों को थोड़ी -बहुत दिक्कत है भी तो उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। किसी किसान से सुविधा शुल्क नहीं लिया जा रहा है। लगाए गए आरोप गलत हैं।
- भरत लाल, क्रय केंद्र प्रभारी सोंरई