फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बानपुर क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या बरकरार

बानपुर क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या बरकरार

Tue, 15 Jan 2019 04:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 04:30 AM IST
विज्ञापन
बानपुर क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या बरकरार
बानपुर क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या बरकरार
विज्ञापन

कुआगांव/ललितपुर। तहसील महरौनी के बानपुर क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या बरकरार है। इससे किसानों को अपनी फसल बचाना मुश्किल हो रहा है। किसानों की रखवाली करने के बावजूद रातोरात आवारा पशु फसलों को उजाड़ कर चौपट कर रहे हैं। इस परेशानी से निजात पाने के लिए किसान हितों को देखते हुए प्रशासन ने आवारा पशुओं को एकत्रित करने के लिए कई जगह अस्थाई गौशाला चिह्नित की थी। प्रशासन की इस वैकल्पिक व्यवस्था की सराहना हो रही है। आवारा पशुओं को अस्थाई गौशालाओं में रोक दिया गया, इनकी संख्या 300 के आसपास थी, लेकिन क्षेत्रवासियों द्वारा पशुओं को ज्यादा संख्या में छोड़ने से अस्थाई गौशालाओं पर भार बढ़ गया। इससे पशुओं की संख्या हजारों के आसपास पहुंच गई है। वहीं, बानपुर क्षेत्रों में आने वाले ग्राम कुआगांव, अजनौरा, खिरिया मिश्र, ऊमरी, बूटी, छिल्ला आदि गांव में आवारा पशुओं ने नाक में दम कर दिया है। इनकी व्यवस्था करना जटिल समस्या हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या एक कारण यह भी है कि पशुपालक दूध दुहने के बाद उन्हें यूं ही छोड़ देते हैं। इसके अलावा दूध नहीं देने वाले पशुओं को बांधा नहीं जाता है। जिससे यह विषम समस्या बन गई है। तमाम किसानों ने भी अपने बंधे हुए पशुओं को आवारा बना दिया है। अब वहीं पशु किसानों की फसलें उजाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed