फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   कार्य पद्घति से होता है विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का विकास

कार्य पद्घति से होता है विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का विकास

Tue, 19 Jun 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
कार्य पद्घति से होता है विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का विकास
सैद्घांतिक भूमिका से होता विकास
विज्ञापन

- एबीवीपी के अभ्यास स्तर में बोले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कानपुर प्रांत के प्रदेश स्तरीय अभ्यास वर्ग का के दूसरे दिन का शुभारंभ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. डीके शाही द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता का तभी विकास होगा जब वह अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाए।

इस अवसर पर डा. शाही ने बताया कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापन काल से भी अपने सिद्घांतों को लेकर छात्र-छात्राओं के बीच राष्ट्रभक्ति की भावना का संचालन करके इस देश को फिर से विश्व गुरु बनाने के प्रयास में लगा है। कार्य पद्घति के माध्यम से ही हम कार्यकर्ता का विकास करते हैं। तीसरा सत्र कानपुर प्रांत के प्रदेश संगठन मंत्री विजय प्रताप ने सदस्यता के बारे में बताया कि किसी संगठन का आधार सदस्यता होती है। सदस्यता से ही संगठन का विस्तार होता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विद्यार्थी परिषद के सदस्यों की संख्या 33 लाख से अधिक है जो विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन के रुप में है। उन्होंने कहा कि इस सत्र में कानपुर प्रांत के 3 लाख नए सदस्य बनाए जाएंगे। इस चौथा सत्र के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री केएन रघुनंदन ने इकाई के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कार्य पद्घति से कार्य करके सूक्ष्म इकाई व आदर्श इकाई बनती है। इस कार्यक्रम मौके पर राज्य विश्वविद्यालय प्रमुख हरी बोरकर, प्रवीण गुंजन, डा. अनूप, प्रवीण लखेरा, आशीष बाथम, अजय यादव, अतुल प्रताप, राहुल राजपूत, हरेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला, सुदामा पाठक, गगन चतुर्वेदी, अमर सिंह, बंटी झां, हेमंत जैन, सौरभ नायक, अनमोल पाठक, आदित्यराम दुबे, सोमेश गुप्ता, शेखर व नमन जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed