फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   शिक्षा: शिक्षकों में योग करने में अब्बल रहे सुनील कुमार

शिक्षा: शिक्षकों में योग करने में अब्बल रहे सुनील कुमार

Thu, 17 May 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा: शिक्षकों में योग करने में अब्बल रहे सुनील कुमार
शिक्षकों में योग करने में अव्वल रहे सुनील कुमार
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 37 अध्यापकों ने किया प्रतिभाग
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
परिषदीय शिक्षकों की जिला स्तरीय योगाभ्यास प्रतियोगिता के क्रम में डायट में पुरुष शिक्षकों की प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। इसमें कुल 37 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से प्रथम स्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय गुगरवारा के शिक्षक ने प्राप्त किया है। वहीं, इस प्रतियोगिता में ब्लॉक बिरधा क्षेत्र से केवल एक और नगर क्षेत्र के किसी भी शिक्षक ने इस योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं किया है।
परिषदीय विद्यालयों में योगाभ्यास व योग शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक परिषदीय विद्यालयों में महिला व पुरुष शिक्षकों की योगाभ्यास प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसी के क्रम में बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ललितपुर परिसर में पुरुष शिक्षकों की जनपद स्तरीय योगाभ्यास प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। इस प्रतियोगिता का आयोजन डायट प्राचार्य डॉ. जेपी राजपूत व प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएन दैपुरिया के नेतृत्व में किया गया। सुबह सात बजे से डायट परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 37 पुरुष शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतिभाग करने वाले महिला शिक्षकों से शासन द्वारा निर्धारित योगासन, प्राणायाम व बंध आदि क्रियाएं कराई गई। खड़े होकर करने वाले आसन में त्रिकोणासन, गरुड़ासन, नटराज आसन। बैठे कर करने वाले आसन में अर्ध मत्स्येंद्र आसन, गौमुख आसन व पश्चिमोतानासन। लेट कर करने वाले आसन में पूर्ण चक्रासन, वृश्चिक आसन, हल आसन कराए गए। प्राणायाम में भस्त्रिका, कपाल भारती, अनुलोम विलोम, उदगीथ व उज्जायी प्रणायाम कराए गए। इसके साथ ही बंध क्रिया में उडिडय़ान, जलांधर बंध व मूलबंध क्रियाएं कराई गई। तीन सदस्यीय मूल्यांकन समिति के निर्णय के अनुसार इस जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय गुगरवारा के शिक्षक सुनील कुमार ने और दूसरा स्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अर्जुनखिरिया के शिक्षक राजेश वर्मा ने शासिल किया है। इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय सीरोन के शिक्षक अवध किशोर ने तीसरा स्थान, उच्च प्राथमिक विद्यालय बैरवारा के शिक्षक राजेश तिवारी ने चौथा स्थान, उच्च प्राथमिक विद्यालय मऊ के शिक्षक दीपक बबेले ने पांचवा स्थान, उच्च प्राथमिक विद्यालय बंजरया के शिक्षक जितेंद्र मोहन नांगल ने छठवा स्थान और उच्च प्राथमिक विद्यालय बम्हौरी के शिक्षक संदीप पाठक ने सातवां स्थान हासिल किया है। तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल में अनिल साहू, फूलचंद्र रजक और विवेक चौपड़ा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 जून को पुरुष और 20 जून को महिला शिक्षकों की होगी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता
विगत दिवस महिला शिक्षकों की भी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हो चुकी है। आगामी 19 जून को लखनऊ में प्रदेश स्तर पर पुरुष शिक्षकों की और फिर 20 जून को महिला शिक्षकों की प्रदेश स्तरीय योगाभ्यास प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रदेश के सभी जनपदों से एक-एक महिला व पुरुष शिक्षक इस प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इनमें से बेहतर प्रदर्शन करने वाले 25 पुरुष और 25 महिला शिक्षकों को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। जनपद में पुरुष शिक्षक में उच्च प्राथमिक विद्यालय गुगरवारा के सुनील कुमार ने और महिला शिक्षकों में अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय नदनवारा की प्रधानाध्यापिका रिचा अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। संभवता यही दोनों शिक्षक-शिक्षाएं जनपद की ओर से प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed