फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बिक्री केंद्रों के अभाव में औने पौने दामों पर बिक रही जड़ी बूटी

बिक्री केंद्रों के अभाव में औने पौने दामों पर बिक रही जड़ी बूटी

Sat, 01 Jul 2017 01:27 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
बिक्री केंद्रों के अभाव में औने पौने दामों पर बिक रही जड़ी बूटी
बिक्री केंद्रों के अभाव में औने पौने दामों पर बिक रही जड़ी बूटी
विज्ञापन

ललितपुर।
जिले में अधिकृत बिक्री केंद्रों के अभाव में सहरिया आदिवासियों को जड़ी बूटी के औने पौने दाम मिल पा रहे हैं। इस स्थिति में सहरिया आदिवासी खुद को छला सा महसूस कर रहे हैं।
ललितपुर जिले की धरती पर च्वयन ऋषि ने आश्रम बनाकर जंगली जड़ी बूटी को संवारा है। वही आज कारोबारियों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो रही है। सहरिया आदिवासी इनका संग्रह तो करते हैं लेकिन उन्हें जड़ी बूटी का वाजिब दाम नहीं मिल पाता है। वन निगम के बिक्री केंद्रों के अभाव में कारोबारी इसका अनुचित लाभ उठा रहे हैं। ललितपुर नगर में कई जगहों पर जड़ी बूटी का बड़े पैमाने पर अवैध तरीके भंडारण हो रहा है। कई कारोबारी तो इनकी पैकजिंग कर लाखों का व्यापार कर रहे हैं। वहीं, सहरिया आदिवासियों के हाथ चंद रुपये ही लग रहे हैं। वन विभाग के अफसर कभी कभार छापामार कार्रवाई कर रस्म अदायगी कर लेते हैं। वर्तमान में वन विभाग के सचल दल का ध्यान इस ओर नहीं है।
विज्ञापन


इनका हो रहा अवैध भंडारण
बेल गूदा, अर्जुन की छाल, खेर के बीज, गांद, आंवला, धतूरा, वनककरी, निबोरी, बबूल के बीज आदि का भंडारण हो रहा है। ललितपुर वन रेंज के दूधई, देवगढ़, गौना वन रेंज व मड़ावरा वन रेंज में जड़ी बूटी पर्याप्त मात्रा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशी जड़ीबूटी पर नहीं होती कार्रवाई
शहर में जो लोग जड़ीबूटी का भंडारण किए हुए हैं उनके पास देशी बबूल, घमार आदि है। जिन पर कार्रवाई नहीं बनती है।
गणेश प्रसाद शुक्ला
ललितपुर वन रेंजर

पौधरोपण कार्यक्रम में बढ़ाए जन भागीदारी
बुंदेलखंड जोन के वन संरक्षक अशोक कुमार सिंह ने वन अफसरों के साथ बैठक कर उन्हें वन महोत्सव, पौधरोपण के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि विभागीय अफसर इन कार्यक्रमों में जन भागीदारी बढ़ाते हुए मीडिया कर्मियों को स्थलों की विजिट कराए, जिससे कि वन विभाग के कार्यक्रमों की जानकारी आम जन मानस तक पहुंच सके। इस दौरान डीएफओ वीके जैन सहित एसडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed