{"_id":"6adf24355c859dea6a0df350","slug":"woman-dies-in-lalitpur-after-consuming-a-toxic-substance-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर: महिला की विषाक्त के सेवन से मौत, पति ने पड़ोसियों पर लगाए जबरन जहर पिलाकर हत्या के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर: महिला की विषाक्त के सेवन से मौत, पति ने पड़ोसियों पर लगाए जबरन जहर पिलाकर हत्या के आरोप
Mon, 26 Oct 2026 03:28 PM IST
Akash Dubey
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: Akash Dubey
Updated Mon, 26 Oct 2026 03:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के ललितपुर जिले के कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम सतरवांस निवासी 50 वर्षीय धनुषरानी पत्नी रामलाल अहिरवार की रविवार रात जिला मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। पति रामलाल का आरोप है कि खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद में चार लोगों और दो महिलाओं ने उनकी पत्नी की लाठी-डंडों से पिटाई की और हाथ-पैर पकड़कर जबरन जहर पिला दिया।
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर परिजन उसे विरधा सीएचसी ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन