फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जनप्रतिनिधियों के फोन नहीं उठाते अधिकारी

जनप्रतिनिधियों के फोन नहीं उठाते अधिकारी

Fri, 16 Jun 2017 12:40 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों के फोन नहीं उठाते अधिकारी
विधायक का फोन नहीं उठाते हैं अफसर
विज्ञापन


ललितपुर।
जिले के वरिष्ठ अधिकारी जब जन प्रतिनिधियों का फोन उठाना जरूरी नहीं समझते तो आम जनता की तो बात ही अलग है। यह आरोप है विधायक रामरतन कुशवाहा का, उनका कहना है कि बृहस्पतिवार को एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह को उन्होंने कई बार फोन किया इसके बाद भी नहीं फोन नहीं उठाया।

विधायक रामरतन कुशवाहा का कहना है कि किसी आवश्यक कार्य से संबंधित बात करने के लिए रात साढ़े नौ बजे उन्होंने एडीएम को फोन किया। लगातार कॉल करने के बाद भी उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। इस दौरान विधायक ने अपने व्यक्तिगत और सीयूजी नंबर से एडीएम के सीयूजी नंबर से फोन किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ और न ही एडीएम ने कॉल बैक की। इसके बाद विधायक ने सीडीओ और प्रभारी जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार को भी फोन किया, लेकिन उन्होंने भी फोन रिसीव नहीं किया। यह पहली घटना नहीं है कि जब जनप्रतिनिधियों की अधिकारियों ने अनदेखी की हो। इससे पहले फूटा बंगला में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जानकारी के लिए विधायक रामरतन कुशवाहा और श्रम व सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ का फोन भी तत्कालीन एसपी प्रदीप कुमार और जिलाधिकारी रूपेश कुमार ने रिसीव नहीं किया था। यह घटना शहर में काफी चर्चा का विषय रही थी। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने फोन न उठाने की शिकायत प्रदेश सरकार व नेतृत्व से करने की बात कही थी। अधिकारियों की शिकायतें जनप्रतिनिधियों तक लेेकर जाने वाली जनता इस उम्मीद से उनके पास जाती है कि शायद उनकी समस्या का निस्तारण हो जाए, लेकिन जब जनप्रतिनिधियों को इस तरह निराश देखती है तो वह खुद को ठगा सा महसूस करती है। नियम यह है कि अधिकारियों को अपने सीयूजी नंबर पर आने वाली हर कॉल का जवाब देना अनिवार्य है, लेकिन शायद अधिकारी इसकी अनदेखी करते हैं।
विज्ञापन




स्पष्ट कारण नहीं बताया
एडीएम ने सुबह कॉल की थी, लेकिन उन्होंने रात में फोन न रिसीव करने का कोई स्प्ष्ट कारण नहीं बताया। सीडीओ ने भी कॉल की सुबह ही की थी।
रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक

रात में सो गया था
रात में सो गया था, इस कारण फोन नहीं उठा पाया। सुबह जब देखा तो कॉल बैक की थी।
योगेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम

सीडीओ का नहीं उठा फोन
इस संबंध में सीडीओ प्रवीण कुमार लक्षकार का पक्ष जानने के लिए उनके सीयूजी नंबर 9454464960 पर साढे़ सात बजे दो बार कॉल की गई, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed