{"_id":"5c350aa4bdec2256fb08a6fc","slug":"191546980004-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवगढ़ु ओवरब्रिज के साईड सिलेक्शन को कल आएंगी टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवगढ़ु ओवरब्रिज के साईड सिलेक्शन को कल आएंगी टीमें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरब्रिज निर्माण को मिले तीन करोड़
देवगढ़ ओवरब्रिज के स्थलीय निरीक्षण को कल आएंगी टीमें
लखनऊ, झांसी से सेतु निगम और रेलवे अधिकारी आएंगे
स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर तय करेंगे रूपरेखा
तीन माह पूर्व
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। देवगढ़ ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर जल्द ही धरातल पर काम शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए 10 जनवरी को सेतु निगम की लखनऊ व झांसी की टीमों के साथ रेलवे के अधिकारी ललितपुर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करेंगे। अधिकारी विधायक व स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर ओवरब्रिज निर्माण का कार्य शुरू कराने से पहले आने वाली दिक्कतों से निपटने के लिए विचार मंथन करेंगे। बीते माह अक्तूबर में इस ओवरब्रिज निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये आवंटित भी हो चुके हैं। धनराशि आवंटित होने के बाद भी कार्य शुरू न होने के कारण शहरवासियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। इसके चलते स्थानीय स्तर पर कई संगठनों द्वारा आंदोलन भी किए जा रहे हैं।
देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण की मांग लंबे समय से चली आ रही है। इस क्रॉसिंग पर हर रोज करीब दो सौ ट्रेनों (अप और डाउन रूट) से गुजरने के कारण यहां लगभग 17 घंटे से अधिक समय तक रेलवे फाटक बंद बना रहता है। रेलवे फाटक बंद होने के कारण क्रॉसिंग के दोनों ओर सैकड़ों की संख्या में वाहनों का लंबा जाम लग जाता है। ऐसे में कई बार मरीजों और आवश्यक सेवा वाले वाहन भी काफी देर तक जाम में फंसे रहते हैं। बजट आवंटन के तीन माह बाद अब सेतु निगम और रेल प्रशासन द्वारा ओवरब्रिज निर्माण के लिए प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए 10 जनवरी को ललितपुर आकर स्थलीय सर्वेक्षण किया जा रहा है। सेतु निगम प्रोजेक्ट मैनेजर आरके सिंह ने बताया कि देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण में साइड सिलेक्शन के लिए 10 जनवरी को लखनऊ से टीमें ललितपुर आ रही हैं, जो ओवरब्रिज के निर्माण में आने वाली बाधाओं को परखेंगी और स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से समस्याओं का समाधान भी तलाशेंगी।
29.91 करोड़ की लागत से बनेगा आठ सौ मीटर लंबा ओवरब्रिज
देवगढ़ क्रॉसिंग पर बनाया जाने वाला ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग से चार सौ मीटर जुगपुरा की तरफ और चार सौ मीटर स्टेशन तिराहा की ओर कुल आठ सौ मीटर लंबाई का होगा। साथ ही इस ओवरब्रिज की चौड़ाई मध्य से दोनों ओर कुल सात मीटर होगी, जबकि इसकी ऊंचाई लगभग आठ मीटर रहेगी। इस आठ सौ मीटर लंबाई के ओवरब्रिज निर्माण में रेलवे सहित कुल लागत 29 करोड़ 91 लाख 95 हजार रुपये की होगी। इसमें रेलवे द्वारा अपने हिस्से की ब्रिज निर्माण की लागत नौ करोड़ 84 लाख 39 हजार रुपये भी शामिल रहेगी।
विज्ञापन
ओवरब्रिज निर्माण न हुआ तो रेल रोको आंदोलन की चेतावनी
बुंदेलखंड विकास सेना के कार्यकर्ताओं ने गत तीन दिन पहले देवगढ़ ओवरब्रिज निर्माण शुरू कराने के लिए देवगढ़ रोड पर धरना प्रदर्शन किया था। साथ ही रेल प्रशासन को चेतावनी भी दी थी कि यदि शीघ्र ही ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो रेल रोको आंदोलन के साथ ही लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
-
इनका कहना है-
दस जनवरी को सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर व रेल प्रशासन के अधिकारियों की टीमें सर्वेक्षण के लिए ललितपुर आ रही है, जो मौके पर पहुंचकर स्थलीय सर्वेक्षण करेगी और ओवरब्रिज निर्माण के संबंध में टीमों के अधिकारी प्रशासन के साथ बैठक करेंगे, इसमें वह खुद भी मौजूद रहेंगे। यदि सब कुछ ठीक रहा तो संभवत: इसी माह ओवरब्रिज निर्माण का कार्य शुरु हो जाएगा।
रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक।