{"_id":"5b4e50174f1c1bc57a8b4e3b","slug":"191531858967-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक शिक्षा विभाग नहीं जुटा पा रहा 26 विद्यालयों के छात्रांकन की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक शिक्षा विभाग नहीं जुटा पा रहा 26 विद्यालयों के छात्रांकन की सूचना
Updated Wed, 18 Jul 2018 05:48 AM IST
विज्ञापन
अफसर नहीं जुटा पा रहे छात्रांकन की सूचना
बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी जा रही 26 स्कूलों की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिला बेसिक शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जनपद में संचालित अंग्रेजी माध्यम के केवल 26 परिषदीय विद्यालयों के छात्रांकन की सूचना भी नहीं जुटा पा रहे हैं। शासन द्वारा बार-बार अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की सूचना मांगी जा रही है, लेकिन अफसर कोई सूचना उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं।
प्रदेश सरकार ने इस सत्र से प्रदेश के सभी जनपदों के नगर व ब्लॉक क्षेत्रों में अंग्रेजी माध्यम के पांच-पांच परिषदीय विद्यालय संचालित कराए जाने थे। जिला बेसिक शिक्षा विभाग शुरुआत से ही अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के प्रति गंभीर नहीं दिखाई पड़ रहा है। जनपद में नगर क्षेत्र व छह ब्लॉकों में कुल 35 विद्यालय खोले जाने थे, लेकिन केवल 26 विद्यालय ही खोले जा सके हैं। इसके अलावा इन अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों का छात्रांकन कितना है, इसकी भी कोई सूचना विभाग के पास नहीं है। पिछले महीनों में शासन अनेकों बार अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के सभी कक्षाओं का छात्रांकन और उनमें तैनात शिक्षकों का ब्योरा मांग चुका है, लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। जिला बेसिक शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों में एक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सभी ब्लॉक क्षेत्र में छह खंड शिक्षा अधिकारी, करीब 23 सह-समन्वयक और 48 संकुल प्रभारी हैं, यह सभी अधिकारी जनपद के केवल 26 विद्यालयों का छात्रांकन नहीं जुटा पा रहे हैं। हाल ही में संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी करके 14 जुलाई तक अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की सभी कक्षाओं को छात्रांकन और शिक्षकों की संख्या की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। विभाग द्वारा शासन को पुरानी सूचना ही भेज दी गई है। वर्तमान में इन अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की क्या स्थिति ही इसकी विभाग के पास कोई सूचना उपलब्ध नहीं है। हर बार खंड शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदार ठहरा दिया जाता है कि ब्लॉक स्तर से सूचना उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी इस ओर कोई गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
किताबों के लिए भेजा मनगढ़ंत आंकड़ा
जिला बेसिक शिक्षा विभाग के पास अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का वास्तविक छात्रांकन नहीं है। इसका मतलब विभाग द्वारा अंग्रेजी माध्यम के बच्चों के लिए अंग्रेजी की पाठ्य पुस्तकों का जो आंकड़ा भेजा गया है, वह पूरी तरह मनगढ़ंत है। यदि यह मनगढ़ंत आंकड़ा वास्तविक छात्रांकन से अधिक है तो कोई बात नहीं, लेकिन यदि कम है तो कई बच्चों को किताबें नहीं मिल सकेंगी। विभाग ने शासन से अंग्रेजी माध्यम की किताबों की जो मांग की है, उसमें कक्षा 01 के 665 बच्चों, कक्षा 02 के 1,012 बच्चों, कक्षा 03 के 967 बच्चों, कक्षा 04 के 972 बच्चों और कक्षा 05 के 945 बच्चों के लिए किताबों की मांग की है।
विज्ञापन
कई बार छात्रांकन मांगा गया है, लेकिन खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा सूचना उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इसके अलावा अंग्रेजी माध्यम की किताबों का एक अनुमानित आंकड़ा भेजा गया है, क्योंकि सत्र की शुरुआत में ही डिमांड मांगी गई थी।
- मायाराम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ललितपुर।