{"_id":"5b01d8074f1c1bd3408b6b4a","slug":"191526847495-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पपौराजी के लिए निकली विशाल शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पपौराजी के लिए निकली विशाल शोभायात्रा
Updated Mon, 21 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
पपौराजी के लिए निकली शोभायात्रा
आचार्य विद्यासागर से की ललितपुर में चौमासा करने की विनय
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
आचार्य विद्यासागर महाराज को श्रीफल भेेंटकर ललितपुर में चौमासा करने की विनय के साथ गुड्डू राजा बुंदेला, पूर्व सांसद सुजान सिंह बुंदेला, समेत सैकड़ों लोग रविवार को विशाल वाहन यात्रा के साथ पपौराजी पहुंचे।
आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज को श्रीफल भेंट करने के लिए गुड्डू राजा का लगभग सैकड़ों गाड़ियों का काफिला सुबह 10 बजे बुंदेला गढ़ी से रवाना हुआ। सर्वप्रथम सुजान सिंह बुंदेला, गुड्डू राजा, प्रभात दीक्षित, अनिल अंचल, डॉ. अक्षय जैन, नरेंद्र कंड़की, भीम चौरसिया आदि सहित भारी संख्या में पैदल श्री क्षेत्रपाल जी मंदिर पहुंचे, जहां भगवान आदिनाथ के चरणों में श्रीफल अर्पित किया। इसके बाद मंदिर में भव्य आरती की गई। पपौराजी यात्रा में सबसे पहले कलश फिर आचार्यश्री के चित्रों से सजा रथ चल रहा था। रथ के पीछे लगभग 500 चार पहिया वाहन निकले। नगर के मुख्य मार्ग पर रथ यात्रा का जगह-जगह पुष्प बारिश के साथ शामिल जन समूह का स्वागत किया गया। नगर की सीमा के बाहर रास्ते में पड़ने वाले हर गांव में स्वागत किया गया। रथ यात्रा का काफिला पपौरा जी पहुंचा, वहां मंदिर प्रांगड़ में सभी ने आचार्यश्री के दर्शन किये। गुड्डु राजा, चंदेरी विधायक डग्गी राजा ने आचार्यश्री को श्रीफल व शास्त्र भेंट कर आशीर्वाद लिया और अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज सबसे बड़े संत है, उनके चरण जहां जहां पढ़ते हैं वह अमृत वर्षा होती है। सभी ने आग्रह किया कि आचार्यश्री उत्तर प्रदेश के पिछड़े बुंदेलखंड के सबसे पिछड़े जनपद ललितपुर में पधारें, जिससे इस धरती पर अमृत की वर्षा हो जाये। आचार्यश्री ललितपुर आयें और जनपद के सभी धर्म व जातियों के लोग आपके सेवा, भक्ति में उपस्थित रहेंगे इस अवसर पर पूर्व मंत्री जग्गू राजा म.प्र., विधायक प्रतिनिध खरगापुर सुरेंद्र गौर, डा. अक्षय जैन, छोटे पहलवान, पंकज पार्षद, अशोक रावत, सुखसाहब रोड़ा, मुन्ना सिंह चौहान,सलीम मंसूरी, वीरेंद्र पुरोहित, रूपनारायण विश्वकर्मा, अमरपाल राजा, बब्बू राजा, विशाल सराफ, रिंकू जैन, सुनील सैनी, राकेश चांदनी, गजेंद्र राजा, अनुपम मोहिनी, चंद्रदीप रावत ब्लॉक प्रमुख मड़ावरा, ब्लॉक प्रमुख महरौनी, अजय पहलवान, राजेश चंद्रा,संजीव सीए, डा. विक्रांत तोमर, महेंद्र अग्निहोत्री, अजय बरया, रवि चुनगी, प्रेस क्लब महामंत्री सत्येंद्र प्रताप सिंह, नरेंद्र राजा जाखलौन सहित हजारों लोग शामिल रहे।