फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   गर्मियां आते ही ग्रामीण क्षेत्रों में इमर्जेंसी रोस्टिंग शुरु

गर्मियां आते ही ग्रामीण क्षेत्रों में इमर्जेंसी रोस्टिंग शुरु

Thu, 15 Mar 2018 12:45 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
गर्मियां आते ही ग्रामीण क्षेत्रों में इमर्जेंसी रोस्टिंग शुरु
गर्मियां आते ही ग्रामीण क्षेत्रों में इमर्जेंसी रोस्टिंग शुरु
विज्ञापन

ललितपुर। गर्मियां आते ही पीक आवर में विद्युत लोड बढ़ जाने पर पनकी कंट्रोल के आदेेश पर रोस्टिंग की कटौती भी दो से तीन घंटे तक बढ़ा दी जा रही है। मंगलवार को की शाम को दो घंटे होने वाली रोस्टर की कटौती को चार घंटे में बढ़ा दिया गया। वहीं, फाल्ट आदि होने पर एक से डेढ़ घंटे की अतिरिक्त कटौती भी होने से ग्रामीणों को दिन में मुश्किल से 16 से 18 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जबकि कई ग्रामीण फीडरों को 12 से 15 घंटे ही बिजली मिल रही है।

बिजली विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 6.45 बजे से सुबह 8.15 बजे तक डेढ़ घंटे और शाम को साढ़े सात बजे से रात्रि 9.30 बजे तक दो घंटे की बिजली कटौती का रोस्टर चल रहा है। लेकिन अब गर्मियां शुरू हो गई हैं, जिससे पीक आवर में शाम छह बजे से रात्रि दस बजे तक विद्युत उपकरणों का उपयोग भरपूर होता है, जिसके चलते सब स्टेशनों पर विद्युत मशीनों का लोड भी बढ़ने लगता है। यही कारण है कि पनकी कंट्रोल द्वारा लोड बढ़ने पर अक्सर जनपद अचानक इमर्जेंसी रोस्टिंग शुरू कर दी जाती है। मंगलवार को भी यही हुआ, जब देर शाम को होने वाली रोस्टिंग से कटौती को दो घंटे पहले ही शुरू कर दिया गया और रोस्टिंग के समय तक कटौती जारी रखी गई, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को चार घंटे तक लगातार विद्युत कटौती का दंश उपभोक्ताओं को झेलना पड़ा। मंगलवार को शाम साढ़े पांच बजे पनकी कंट्रोल के आदेश के अनुसार पहले साढ़े पांच बजे से देर शाम साढ़े सात बजे तक कटौती के आदेश मिले। जब साढ़े दस बजे कटौती खत्म होने ही वाली थी, तभी दस मिनट पहले फिर से पनकी कंट्रोल से एक घंटे कटौती के आदेश पर साढ़े सात बजे से साढ़े आठ बजे तक बिजली कटौती की गई। इसके बाद साढ़े आठ बजे बिजली आपूर्ति सुचारु की गई, लेकिन 15 मिनट बाद 8.45 बजे फिर से कटौती के आदेश पर साढ़े नौ बजे तक ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली कटौती की गई थी। इससे जनपद का पूरा ग्रामीण क्षेत्र मंगलवार की शाम अंधकारमय रहा और उपभोक्ताओं को चार घंटे तक लगातार बिजली नहीं मिलने से परेशानी झेलनी पड़ी। मंगलवार को देवगढ़ फीडर के सात दर्जन गांवों को जहां 18 घंटे बिजली मिली, तो वहीं राजघाट फीडर को तो मात्र 15.40 घंटे बिजली आपूर्ति हो सकी। वहीं, बुधवार को सुबह 11.10 बजे एसपी कार्यालय के पास विद्युत तार टूटने और पेड़ों की छंटाई की वजह से बिजली आपूर्ति बंद रही, जो 12.20 बजे सुचारु हो सकी, इससे फीडर नंबर एक और पांच के उपभोक्ताओं की बिजली एक घंटे 10 मिनट तक ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed