फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   19 people communiting sampling

19 बाहरी लोगों के भेजे जांच को सेंपल

Wed, 15 Apr 2020 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
19 people communiting sampling
ललितपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाहर से आने वालों की कम्युनिटी सैंपलिंग कराई गई, लेकिन किसी में भी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। सोमवार को 33 लोगों की रिपोर्ट जांच के बाद अब तक नहीं आई है। मंगलवार को बाहर से आने वाले 19 व्यक्तियों की सैंपलिंग कर जांच करने को भेजी गई है।
विज्ञापन

कोराना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन को 19 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। इसमें सात दिनों तक बचाव के नियमों का पालन करने की विशेष अपील की गई है। घर से निकलते समय मुंह पर मास्क लगाने व अनावश्यक रुप से घरों से नहीं निकलने की अपील की गई है। स्वास्थ्य विभाग भी बाहर से आने वाले लोगों की कुंडली बना रहा है। उसमें लक्षणों की खोज की जा रही है। बाहरी सभी लोगों की कम्युनिटी सैंपलिंग की जा रही है, जिसे जांच के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा जा रहा है। अधिक सैंपल होने के कारण एक दिन में रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। इससे सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजे गए बाहर से आने वाले लोगों के सैंपल की जांच नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को 19 लोगों के सैंपल भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद भी सभी को 14 दिन के होम क्वारंटीन में रखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बाहर से आए आठ लोगों को क्वारंटीन में रखा है। इनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। अभी तक कोई भी मरीज नहीं पाया गया है। इससे स्वास्थ्य महकमे के साथ ही जनपदवासियों में भी राहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार बाहरी लोगों को क्वारंटीन में रखकर कम्युनिटी सैंपलिंग कर जांच के लिए भेजा जा रहा है। अभी तक किसी में भी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed