फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   1870 persons vaccinated

1870 लोगों को लगाई गई कोविड वैक्सीन

Tue, 16 Mar 2021 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
1870 persons vaccinated
जिला अस्पताल में कोविड टीका लगवाते 97 वर्षीय वृद्घ - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़े स्तर पर कोविड टीकाकरण किया गया। विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों पर 1,870 लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया गया। इसमें 243 फ्रंटलाइन वर्करों को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा वृद्धों में कोराना संक्रमण की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन किया जा रहा है। तृतीय चरण का टीकाकरण किया जा रहा है, जिसमें वृद्धों के अलावा फ्रंटलाइन वर्करों को दूसरा डोज लगाया जा रहा है। अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन से लाभान्वित करने के लिए बड़े पैमाने पर टीकाकरण किया जा रहा है। जिला अस्पताल पुरुष व जिला महिला अस्पताल समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सीएचसी, पीएचसी व न्यू पीएचसी पर टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को जिले की 33 स्वास्थ्य इकाइयों पर 33 सत्रों में वैक्सीन का डोज लगाया गया। जिला अस्पताल पुरुष में 155, जिला महिला अस्पताल में 97, गोविंद नगर में 10, नेहरूनगर में नौ, ब्लॉक तालबेहट में 228, महरौनी में 203, मड़ावरा में 157, बार 167, बिरधा 267, जखौरा में 283 वृद्धों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही 243 फ्रंट लाइन वर्करों को दूसरा डोज दिया गया। 32 बीमारियों से ग्रसित लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया गया। इसके अलावा 19 वृद्धों को निजी अस्पताल में डोज लगाई गई। इस तरह कुल 1,870 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जनपद में तृतीय चरण के टीकाकरण में 33 सत्रों में वैक्सीनेशन किया गया। 1,870 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
- डा. हुसैन खान
नोडल अधिकारी
कोविड टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed