फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   फसल की सिंचाई में बाधा बन रही बिजली कटौती

फसल की सिंचाई में बाधा बन रही बिजली कटौती

Wed, 01 Nov 2017 01:00 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
फसल की सिंचाई में बाधा बन रही बिजली कटौती
फसल की सिंचाई में बाधा बन रही बिजली कटौती
विज्ञापन

ललितपुर।
बुंदेलखंड किसान यूूनियन के तत्वावधान में किसानों ने डीएम को एक शिकायती ज्ञापन देकर रबी की फसल की सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली दिलाने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि शासन द्वारा गांव में 18 से 20 घंटे बिजली आपूर्ति देने के आदेश दिए हैं। लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारी मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। 24 घंटे में मात्र 4 से 6 घंटे ही ग्रामीण क्षेत्रों को बिजली आपूर्ति होने से सिंचाई बाधित हो रही है। आरोप लगाया गया कि संविदा कर्मचारियों द्वारा बिजली ठीक कराने के एवज में पांच सौ से एक हजार रुपये तक की अवैध मांग की जा रही है। विद्युत विभाग में किसानों की समस्याओं को दरकिनार किया जा रहा है। किसानों से सीजनल कनेक्शन के नाम पर 18 से 20 हजार रुपये लिए जा रहे हैं । यूनियन ने मांग रखी कि बिजली रोस्टर की सूचना किसानों को उपलब्ध कराई जाए। चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन पर हरीराम सिंह, मुन्ना सिंह, खुशीलाल कुशवाहा, विश्वनाथ यादव, सबराज सिंह, जयदेव सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं। वहीं बाइपास विद्युत सब स्टेशन अंतर्गत निवाई फीडर के ग्राम निवाहो के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बताया है कि किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन लिए हैं, लेकिन 24 घंटों में से मात्र चार-चार घंटे ही बिजली सप्लाई मिल रही है। करीब दो सप्ताह से गांव में यही हालात हैं, जब किसानों को सिंचाई के दौरान बिजली के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से रबी की फसल की सिंचाई के लिए 20 घंटे बिजली आपूर्ति दिलाने की मांग की है। ज्ञापन पर अरुण कुमार, रमेश चंद्र, रविशंकर, रामलाल, रुपेश यादव, राजेंद्र सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
वहीं बाईपास विद्युत सब स्टेशन के अंतर्गत मसौरा फीडर के ग्राम जामुनधाना खुर्द, सुरऊआ, निवाई, बरौदी, भैंसाई, घुटाई आदि ग्रामों के ग्रामीणों ने डीएम को एक ज्ञापन देकर रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर रामराजा पटेल, रमेश कुमार, अफसर, देवेद्र पटेल, जयराम, भगवत नारायण, शिवराज, जयहिंद, नरेंद्र, संतोष, चंदन, संतराम, रामसेवक, अतल, द्वारिका, बैजनाथ आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन


एबीसी केबल डलवाने की मांग की
पुराकचनौंदा (ललितपुर)। ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम पंचायत चीराकोड़र में 11 हजार केवी हाइटेंशन विद्युत लाइन लोगों के लिए खतरा बनी हुई है। आए दिन फाल्ट होने पर विद्युत तार गिरने से लोगों दहशत का माहौल व्याप्त रहता है। कई बार हाइटेंशन तार गिरने से लोग बाल-बाल बचे हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से हाइटेंशन लाइन के खुले विद्युत तारों को हटाकर गांव में काली रबर युक्त एबीसी बंच केबल डलवाए जाने की मांग की है। मांग करने वालों में बालमुकुंद, दयाराम, मोहन आदि के हस्ताक्षर हैं। वहीं यहां चीराकोड़र ग्राम पंचायत के ग्राम मैकुंवा गांव की सगौरिया जाखलौन संपर्क मार्ग गड्डों में तब्दील हो गया है। ग्रामीणों ने समस्या सुधार की मांग की है। पत्र पर सीताराम, मोहन, प्रीतम, बालमुकुंद, पुनुलाल, सुंदर, कैलाश आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed