फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बच्चों को दिया सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा का ज्ञान

बच्चों को दिया सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा का ज्ञान

Wed, 20 Sep 2017 01:12 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को दिया सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा का ज्ञान
बच्चों को दिया सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा का ज्ञान
विज्ञापन

ललितपुर। यातायात जागरूकता अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए संस्कार वैली एकेडमी स्कूल में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नाटक के माध्यम से यातायात की जानकारी दी गई और यातायात के नियमों का उल्लंघन करने से होने वाली सड़क हादसों को भी दर्शाया गया। यातायात प्रभारी नासिर अली व सहायक प्रभारी नरेंद्र सिंह ने यातायात के नियमों की जानकारी दी। इसी क्रम में स्कूल प्रबंधक अजय कुमार जैन व अभव जैन और प्रधानाचार्या छवि मालवीय, पल्लवीय, कामनी जैन व टैक्सी यूनियन अध्यक्ष इरसाद मंसूरी ने भी बच्चों को यातायात के नियमों का पालन करने के प्रति जागरुक किया। इसी क्रम में देवेंद्र राय एंड ग्रुप के कलाकारों द्वारा सड़क सुरक्षा जागरुकता पर आधारित नाटक सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा की प्रस्तुति से बच्चों को बताया कि वाहन चलाते समय मोबाइल व हेड फोन का प्रयोग न करें, अपने अभिभावकों को शराब के नशे में वाहन न चलानें दे, तेज गति में वाहन न चलाए और हेलमेट जरुर पहनें। इस दौरान मुख्य रुप से सोहित जैन, विशाल लोधी, आर्यन राठौर, पारस श्रीवास, सिवांशु रावत, सोहिब खान, राखी सोनी, दीपा साहू, साकेत अग्रवाल, प्रिया जैन, कंचन सिंह, शिवम गुप्ता, ज्योति चौधरी, नीलम कौशिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed