{"_id":"58deae7b4f1c1b174063dd18","slug":"1800-bikes-sold-in-two-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे में बिक गई साढ़े आठ सौ बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे में बिक गई साढ़े आठ सौ बाइक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
डीलर बाइक
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में दो पहिया वाहनों की खूब खरीदारी हुई। लोगों ने न तो चौघड़िया और मुहूर्त को देखा, बल्कि सस्ते वाहन का ऑफर मिलते ही डीलर कंपनियों के यहां वाहन खरीदने वालों का दो दिन तक मेला लगा रहा। प्रमुख कंपनी के वाहनों की खूब डिमांड रही, लेकिन मन चाहा वाहन नहीं मिलने पर अन्य सस्ते वाहन खरीदने में भी लोग पीछे नहीं रहे। बृहस्पतिवार से शुक्रवार की शाम तक करीब 48 घंटों में परिवहन कार्यालय में करीब साढ़े आठ सौ वाहनों का पंजीकरण किया गया।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा दो दिन पहले दिए एक आदेश में एनजीटी की पहल पर जनहित में प्रदूषण को कम करने के लिए बीएस-3 मानक वाहनों की खरीददारी पर एक अप्रैल यानि आज शनिवार से रोक लगा दी गई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दो दिन तक ही पुरानी प्रणाली के बीएस-3 मानक वाहनों के स्टॉक को खत्म करने के लिए मिल समय को देखते हुए विभिन्न कंपनियों द्वारा अलग-अलग वाहनों पर 10 हजार रुपये से 20 हजार रुपये तक की छूट का ऑफर दे दिया। जैसे ही छूट की यह खबर जनपद में फैलना शुरू हुई, तो डीलरों के यहां वाहन खरीदने वालों का तांता लगने लगा। पहले दिन यानी बृहस्पतिवार को परिवहन विभाग में 530 दो पहिया वाहनों की बिक्री हो गई, जिनका पंजीकरण एआरटीओ विभाग में कराया गया। वहीं, दूसरे दिन शुक्रवार को भी करीब सवा तीन सौ वाहनों का पंजीकरण देर शाम तक हो चुुका था और वाहनों की संख्या में देर रात तक इजाफा होने की संभावना जताई जा रही थी। दो दिनों में एआरटीओ विभाग को भी खूब फायदा हुआ, पंजीयन व टैक्स मिलाकर करीब साठ लाख रुपये से अधिक राजस्व जमा कराया गया।
आधी रात तक खुला रहा परिवहन कार्यालय
ललितपुर। बीएस-3 वाहन खरीद को 31 मार्च तक ही बिक्री और पंजीयन के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा समय दिया गया, जिसके चलते उक्त वाहनों के पंजीयन के लिए सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय को अधिकारियों द्वारा शुक्रवार की अर्धरात्रि तक खोला गया।
विज्ञापन
बीएस-3 दो पहिया वाहनों का दो दिन में करीब साढ़े आठ सौ वाहनों का पंजीयन किया गया है। देर शाम तक बीएस-3 वाहनों की संख्या और अधिक बढ़ने की संभावना है। यह आंकड़ा देर रात तक के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
सतेंद्र कुमार, एआरटीओ प्रशासन।