{"_id":"6a2c73c7bea953e84d0493ea","slug":"18-month-old-girl-dies-after-wooden-gate-falls-on-her-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-157874-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: लकड़ी का गेट गिरने से डेढ़ वर्षीय बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: लकड़ी का गेट गिरने से डेढ़ वर्षीय बालिका की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रनगांव/ललितपुर। थाना मदनपुर क्षेत्र के ग्राम परसाटा में शुक्रवार सुबह घर के आंगन में खेल रही डेढ़ वर्षीय बालिका की लकड़ी का गेट गिरने से मौत हो गई। गंभीर हालत में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम परसाटा निवासी चंद्रप्रताप लोधी की डेढ़ वर्षीय पुत्री गौरी शुक्रवार सुबह घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान पास में रखा लकड़ी का गेट अचानक उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह उसके नीचे दब गई। बालिका के रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और गेट हटाकर उसे बाहर निकाला।
हादसे में गंभीर रूप से घायल गौरी को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी मदनपुर राजपाल सिंह ने बताया कि हादसे में बालिका की मौत होने की सूचना मिली है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।