फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जनप्रतिनिधि पेयजल समस्या से निपटने के लिए दे निधि

जनप्रतिनिधि पेयजल समस्या से निपटने के लिए दे निधि

Mon, 13 May 2019 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
जनप्रतिनिधि पेयजल समस्या से निपटने के लिए दे निधि
जनप्रतिनिधि पेयजल समस्या के समाधान को दें निधि
विज्ञापन

ललितपुर। शहर में पेयजल समस्या बढ़ती जा रही है। विभाग बजट की कमी से जूझ रहा है, जिससे पेयजल की आपूर्ति में बाधाएं आ रहीं है। बुंदेलखंड विकास सेना ने सुझाव दिया है कि समस्या के निस्तारण के लिए जनप्रतिनिधि अपनी निधि खर्च करें। कंपनीबाग में हुई बुंदेलखंड विकास सेना की बैठक में सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि इस बार जल संस्थान को मरम्मत के कार्यों के लिए सरकार द्वारा बजट जारी नहीं हो पाया है। इसके कारण विभाग पाइप लाइन की मरम्मत जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। पानी की सुचारु आपूर्ति के लिए जनप्रतिनिधि अपनी निधि से देकर विभाग में होने वाले कार्य कराएं। हालत यह हैं कि शहर के कई मोहल्लों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। मोहल्ले वालों को काफी दूर से हैंडपंप का सहारा लेकर पानी मिल पा रहा है। पानी की समस्या के लिए युद्ध स्तर पर कार्य होना चाहिए। बैठक में राजमल जैन बरया, अमर सिंह बुंदेला, राजकुमार कुशवाहा, सुभाष चंद्र जैन, हरविंद्रर सिंह सलूजा, सतनाम सिंह, वीरन जैन, कामता प्रसाद, विनोद साहू, हरीओम सेन, नंदराम कुशवाहा, महेंद्र सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed