फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   किसानों ने की नहर खुलवाए जाने की मांग

किसानों ने की नहर खुलवाए जाने की मांग

Fri, 01 Mar 2019 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने की नहर खुलवाए जाने की मांग
किसानों ने की नहर खुलवाए जाने की मांग
विज्ञापन

ललितपुर। किसानों ने नहर खुलवाए जाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को प्रभारी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि गोविंद सागर बांध की नहर मुख्य केनाल से डुलावन डीबाई रजवाहा निकली है। जिससे किसानों के गांव में पानी पहुंचता है, लेकिन बीते दिनों से इस नहर में पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे किसानों की फसल सूखने के कगार पर आ गई है। फसल सूखने से किसान भुखमरी की कगार पर आ जाएंगे।

ग्रामीणों ने इमलिया, करमई, कचनौंदा, बरखिरिया, देवरान, हीरापुर, के सभी माइनर खुलवाए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर कीरत बाबा, दिवानसिंह, वेदराम, आशाराम, प्रकाश, रामनरेश, भूपेंद्र, महेंद्र सिंह, मोहन, नीरज के हस्ताक्षर हैं। वहीं, विकासखंड बिरधा अंतर्गत ग्राम खिरिया छतारा के ग्रामीणों ने सजनाम बांध की बांयी नहर को खोले जाने की मांग को लेकर प्रभारी डीएम को प्रार्थनापत्र सौंपा। इसमें बताया कि प्रार्थीं का ग्राम बांध की बायीं नहर की टेल पर है। इसमें छतारा माइनर लगता है, लेकिन विभाग के द्वारा कुछ ही दिनों में नहर के बंद किया जाना है। नहर के बंद होने से ग्रामीणों की पूरी फसल सूख जाएगी। किसानेें ने बताया कि सिंचाई के लिए नहर के अलावा कोई अन्य साधन नहीं है। ग्रामीणों ने आगामी 25 दिनों के लिए नहर खोले जाने की मांग की है। ज्ञापन पर रुपेश कुमार, बाबूलाल, रघुनाथ, नंदराम, संतोष, प्यारेलाल, धरमदास, देशराज, खिलन के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed