फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पहल:पक्षियों के कंठ तर करने के लिए आगे आया तखत ग्रुप

पहल:पक्षियों के कंठ तर करने के लिए आगे आया तखत ग्रुप

Mon, 13 May 2019 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
पहल:पक्षियों के कंठ तर करने के लिए आगे आया तखत ग्रुप
पक्षियों के कंठ तर करने के लिए आगे आए समाजसेवी
विज्ञापन

ललितपुर। गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए तखत ग्रुप आगे आया है। रविवार को ग्रुप के सदस्यों ने मोहल्ला सिविल लाइन से इसकी शुरुआत की। इस पहल को काफी सराहा जा रहा है। इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे मनुष्य ही नहीं बल्कि पशु और पक्षियों के कंठ सूखने लगे हैं। कई सामाजिक संगठनों ने शहर के विभिन्न स्थलों में राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए प्याऊ खोले हैं। वहीं, गौरक्षकों ने पशुओं के लिए जगह-जगह पानी की टंकी रखवाई हैं। अब तखत ग्रुप पक्षियों के कंठ तर करने के लिए आगे आया है। रविवार को ग्रुप ने मोहल्ला सिविल लाइन, आजादपुरा और राजपूत कालोनी में मिट्टी के पात्र वितरित किए। ग्रुप के सदस्यों ने गृहस्वामी और बच्चों से पक्षियों को पानी पिलाने का आग्रह किया। ग्रुप के सदस्य मज्जू सोनी ने कहा कि बच्चे इस कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि शहर में दो हजार मिट्टी के पात्र बांटने की योजना है। उधर, जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने भी इस पहल का स्वागत किया है। नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष रमेश खटीक, नीरज गौना, अभय जैन, मज्जूू सोनी, टिंकल हुंडैत, अंकुश, सभासद अफजुल रहमान, राजीव चौबे, अंतु जैन, प्रशांत शुक्ला, रामकोटी, मनीष सिंघई, सुमेर जैन, विद्या मालवीय, सुनील जैन, राजेश दुबे, रिंकू बवेले, गौरव जैन, पुच्ची कवाड़ी, राजू सोनी, सुदामा मिश्रा, ब्रजेश लाला, अभिषेक दुबे, पुनीत शुक्ला, मनीष दुबे, मनीष जैन, राजेश जोझिया, विक्की किलेदार, अमित लखेरा, वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे। संचालन राहुल मोदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed