फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   आफत:कंबल एवं गर्म कपड़ों के अभाव में ठिठुर रहे निर्धन एवं असहाय

आफत:कंबल एवं गर्म कपड़ों के अभाव में ठिठुर रहे निर्धन एवं असहाय

Sun, 23 Dec 2018 03:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 03:51 AM IST
विज्ञापन
आफत:कंबल एवं गर्म कपड़ों के अभाव में ठिठुर रहे निर्धन एवं असहाय
कंबल एवं गर्म कपड़ों के अभाव में ठिठुर रहे असहाय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। ठिठुरन भरी सर्दी में निर्धन और असहायों को कंबल वितरित नहीं हो पाए हैं। ऐसे में असहायों के लिए रैन बसेरा व अलाव ही सहारा रह गया है। इससे उनको रात काटना मुश्किल हो रहा है।
इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात्रि में ओस गिरने से ठंड बढ़ जाती है। इस मौसम में भी निर्धन और असहायों के लिए गर्म कपड़े व कंबल का इंतजाम नहीं हो पाया है। नगर पालिका परिषद ने कोतवाली के पास रैन बसेरा खोला है, जिसमें दस पलंग की व्यवस्था की गई है। वहीं, जिला अस्पताल स्थित रैन बसेरा में पलंग की व्यवस्था नहीं है। इससे यहां रहने वाले लोगों को फर्श पर लेटकर रात बितानी पड़ती है। हालांकि, चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है लेकिन नगर पालिका परिषद की ओर से अब तक कंबल की व्यवस्था नहीं हो सकी है। ऐसे में असहाय एवं निर्धनों की परेशानी कम नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


पत्नी शांति श्वास की मरीज हैं। जिसके उपचार के लिए रैन बसेरा में डेरा जमा लिया है। उनके साथ वह खुद भी रह रहे हैं। यहां शाम को एक कंबल मिलता है। इसी एक कंबल से ठंड बचाते हैं। इसे सुबह जमा कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबूलाल, ग्राम धौर्रा

शरीर के दाये अंग में पेरालिसिस हो गया है। जिसके चलते रैन बेसरा में रहकर इसका उपचार करा रहे हैं। ठंड अधिक पड़ रही है, ऐसे में खुले रैन बसेरा में काफी दिक्कत होती है।
रामरतन

सदनशाह के पास एक झोपड़ी में रहते हैं। कंबल लेने के लिए यहां आते हैं। इसके बाद कंबल लेकर वापस झोपड़ी में रात काटने के लिए चले जाते हैं।
हल्लू
.....
बाटे जा रहे कंबल
तहसील स्तर पर कंबल का वितरण आरंभ हो गया है। नगर पालिका की ओर से शीघ्र ही कंबलों का वितरण शुरू करा दिया जाएगा।
घनश्याम वर्मा, एसडीएम सदर

खुलवाया जा रहा रैन बसेरा
बाबा सदनशाह दरगाह के परिसर में स्थित रैन बसेरा भी खुलवाया जा रहा है।
रजनी साहू, अध्यक्ष, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed