फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   मादौन गांव में मात्र 12 से 14 घंटे मिल रही बिजली

मादौन गांव में मात्र 12 से 14 घंटे मिल रही बिजली

Sun, 04 Nov 2018 03:04 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
मादौन गांव में मात्र 12 से 14 घंटे मिल रही बिजली
मादौन गांव में मात्र 12 से 14 घंटे मिल रही बिजली
विज्ञापन

डीएम ने चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। विकासखंड विरधा के ग्राम मादौन में आयोजित जनचौपाल में जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, इसमें पाया गया कि उक्त गांव विद्युतीकृत हैं और यहां मात्र 12 से 14 घंटे ही बिजली मिल रही है। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जा रहे शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास, हैंडपंप आदि विभिन्न योजनाओं के तहत किए कार्यों का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को विकासखंड बिरधा के ग्राम मादौन में जनचौपाल लगाई। चौपाल से पूर्व जिलाधिकारी ने ग्राम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों एवं स्वच्छ भारत अभियान के तहत निर्मित शौचालयों का निरीक्षण किया। जिसमें ग्राम में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम में कुल 55 शौचालय निर्माण का लक्ष्य प्राप्त है, जिसमें से सभी शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बताया गया कि ग्राम में संभर सिंह पुत्र पन्ना लाल का आवास पूर्ण हो चुका है। इसके उपरांत जिलाधिकारी ग्राम में आयोजित जन चौपाल में पहुंचे। जहां विभिन्न जनपद स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया, जिन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी और यहां योजनाओं के लाभार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। ग्राम की जलापूर्ति के बारे में बताया गया कि ग्राम में पूर्व से 22 हैंडपंप स्थापित हैं, जिनमें से 21 चालू हालत में हैं एवं एक मरम्मत योग्य है। ग्राम विद्युतीकरण की समीक्षा के दौरान बताया गया कि ग्राम विद्युतीकृत है, लेकिन यहां 12 से 14 घंटे विद्युत की आपूर्ति हो रही है। इसी दौरान बताया गया कि ग्राम में विद्युत आपूर्ति नियमित नहीं की जा रही है, जिस पर अधिशासी अभियंता द्वारा बताया गया कि जाखलौन सबस्टेशन का कार्य पूर्ण होने पर ग्राम में विद्युत आपूर्ति की स्थिति में वृद्धि होगी। आयुष्मान भारत योजना के बारे में बताते हुए कहा कि ग्राम में इस योजना के अनंर्गत 179 परिवार चिह्नित हैं। यह योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। उन्होंने बताया कि आशा एवं एएनएम द्वारा घर-घर जाकर 09 से 15 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण कराया जाएगा। इसके साथ ही मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा.एसके शाक्य ने भी पशुओं में होने वाली बीमारियों, दुग्ध उत्पादन, बंधियाकरण तथा नस्ल सुधार के बारे में ग्रामीणों को बताया। इसके अलावा चौपाल में सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, मातृत्व हितलाभ योजना, शिशु हित लाभ योजना, निर्माण कामगार बालिका मदद योजना, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना, आवासीय विद्यालय योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, चिकित्सा सुविधा योजना, अक्षमता पेंशन योजना, पेंशन सहायता योजना एवं निर्माण कामगार मृत्यु एवं विकलांग सहायता योजना के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई। मनरेगा के कार्यों की समीक्षा की गई। चौपाल में जिलाधिकारी ने मनरेगा के अंतर्गत बनवाये गए कूपों के निर्माण कार्य की जांच कराने के निदेश उपजिलाधिकारी पाली एवं खंड विकास अधिकारी बिरधा को दिये। विद्यालयों में अध्यापकों के अनुपस्थित रहने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को ग्राम में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने एवं बच्चों को नियमित रुप से दूध व फल वितरित कराने के निर्देश दिए। चौपाल में 20 लाभार्थियों को मसूर की 18 किस्म की किटें व दस लाभार्थियों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा चौपाल में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों को नागरिकों के प्रति सत्यनिष्ठ प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई। चौपाल में उपजिलाधिकारी पाली विधेश, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिराम वर्मा, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार इंद्रमणि त्रिपाठी, उपनिदेशक कृषि संतोष कुमार सविता, डा. जेएस बक्शी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पुष्पा वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी सुघर सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड आकाश सचान, जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रभा, जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर, खंड विकास अधिकारी बिरधा सुनील कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवण कुमार सिंह, प्रअति जिला सूचना अधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed